facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में रणनीति मजबूत कर रही फार्मा कंपनी सर्वियर, ₹1000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

Advertisement

कंपनी का लक्ष्य मध्यम अवधि में भारत में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार करना है। इससे उसकी वैश्विक वृद्धि योजनाओं में भारतीय बाजार के बढ़ते महत्त्व का पता चलता है।

Last Updated- December 11, 2025 | 8:53 AM IST
Pharma and health care

फ्रांस की दवा बनाने वाली सर्वियर भारत में अपनी रणनीति और मजबूत कर रही है। कंपनी का मकसद भारत में अपनी श्रेणी में अग्रणी और सटीक दवाएं लाने का है, जिससे वह वैश्विक नैदानिक अनुसंधान में अपनी भूमिका को और बढ़ा सके और भारत का विनिर्माण और वैश्विक दक्षता केंद्रों (जीसीसी) के ठिकाने के रूप में उपयोग कर सके।

कंपनी का लक्ष्य मध्यम अवधि में भारत में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार करना है। इससे उसकी वैश्विक वृद्धि योजनाओं में भारतीय बाजार के बढ़ते महत्त्व का पता चलता है।

फिलहाल, सर्वियर के वैश्विक राजस्व में भारत की करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी है। मगर ऑन्कोलॉजी के नए उत्पाद पेश करने और कंपनी के अपने पारंपरिक कार्डियोमेटाबोलिक पोर्टफोलियो से परे विस्तार करने के कारण हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना है।

यह कंपनी 1980 के दशक से भारत में है। सर्वियर इंडिया के प्रबंध निदेशक ऑरेलियन ब्रेटन ने कहा, ‘भारत सर्वियर के लिए रणनीतिक क्षेत्र बनता जा रहा है। वह न केवल वाणिज्यिक बाजार के रूप में, बल्कि नवाचार, नैदानिक अनुसंधान और विनिर्माण में भागीदार के रूप में भी अग्रणी है।’

फाउंडेशन के स्वामित्व वाले गैर-लाभकारी फार्मास्युटिकल समूह सर्वियर ने 2024 में लगभग 5.9 अरब यूरो का वैश्विक राजस्व दर्ज किया। सितंबर 2025 को समाप्त वर्ष में बढ़ते ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो की बदौलत वैश्विक राजस्व लगभग 7 अरब यूरो तक पहुंच गया है। मगर भारत वर्तमान में कुल राजस्व का एक छोटा हिस्सा है। कंपनी का मानना है कि देश में उसकी दीर्घकालिक वृद्धि दर कई परिपक्व बाजारों की तुलना में कहीं अधिक तेज हो सकती है।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement