facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma Industry: अमेरिकी शुल्क के ऐलान से पहले भारतीय फार्मा उद्योग में चिंता

Advertisement

नए शुल्क से फार्मा निर्यात पर असर की आशंका, उद्योग जगत स्थिति पर रख रहा करीबी नजर

Last Updated- April 02, 2025 | 10:43 PM IST
Pharma industry

हम पिछले कुछ सप्ताह से इंतजार कर रहे हैं और बारीकी से नजर रखे हुए हैं। एक बार घोषणा (शुल्क के संबंध में) हो जाए तो शायद उद्योग की बैठकें होंगी। अमेरिकी बाजार में निर्यात करने वाली एक अग्रणी फार्मा कंपनी के प्रबंध निदेशक ने यह बात कही। उन्होंने विभिन्न देशों की कई वस्तुओं की श्रेणियों पर अमेरिकी शुल्क के ऐलान से एक दिन पहले भारतीय फार्मा कंपनी जगत के माहौल के बारे में बताया।

फार्मास्युटिकल उत्पाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निशाने पर हैं, जिन्होंने संकेत दिया है कि इस श्रेणी पर 25 प्रतिशत तक शुल्क लगाया जा सकता है। भारत दवाओं के आयात पर पांच से 10 प्रतिशत का शुल्क लगाता है। इसलिए जवाबी शुल्क के मामले में भारतीय फार्मा निर्यात पर शुल्क की मात्रा अभी स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर भारतीय फार्मा निर्यातक अमेरिका में इस्तेमाल जेनेरिक दवाओं का 47 प्रतिशत आपूर्ति करते हैं।

फार्मा उद्योग पिछले कुछ समय से ‘हालात के मुताबिक योजना’ पर चल रहा है। गुजरात की एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक कोई कारोबारी या रणनीतिक फैसला नहीं किया जा सकता है। लेकिन मूल्य-श्रृंखला इस कदम के अनुरूप कैसी होगीं, हम इसके तरीकों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने बताया कि अगर कोई भारतीय निर्यातक किसी वितरक को एक डॉलर की दर पर दवा बेचता है तो जब तक वह फार्मेसियों तक पहुंचती है, तो उसकी कीमत पहले ही 10 डॉलर हो चुकी होती है और ग्राहक के लिए अंतिम बिक्री मूल्य तो इससे भी ज्यादा होता है। अधिकारी ने बताया, ‘वितरक मार्जिन बहुत ज्यादा है और क्या अमेरिका इसे कम करने पर विचार करेगा, यह ऐसी बात है जो हमें देखनी होगी।’

स्थानीय उद्योग ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह शुल्क को अमेरिकी खरीदार पर डालेगा या नहीं। यह फैसला इस वृद्धि की मात्रा पर निर्भर करेगा। उद्योग के एक अन्य दिग्गज ने कहा कि सभी निर्यातक शायद इस संबंध में एकराय न हों। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि लोग पहले अपना खुद का कारोबार सुरक्षित करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हर कोई अपने लिए अधिकतम मूल्य हासिल करने का प्रयास करेगा।’ दक्षिण के एक राज्य के अन्य प्रमुख निर्यातक कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बड़ी कंपनियां इसमें क्या भूमिका निभाती हैं।

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement