facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

माधवी पुरी बुच को किराया देने के आरोपों पर दवा कंपनी Wockhardt ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात…

Advertisement

बुच पर इन आरोपों के बीच वॉकहार्ट का शेयर शुक्रवार को 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 1,035 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- September 07, 2024 | 2:34 PM IST
Gone are the days of the gray market! Preparation to start trading in IPO before listing: SEBI ग्रे मार्केट के लद गए दिन! लिस्टिंग से पहले IPO में ट्रेडिंग शुरू करने की तैयारी: SEBI

दवा कंपनी वॉकहार्ट (Wockhardt) ने कैरल इंफो सर्विसेज (Carol Info Services) द्वारा किराए के भुगतान और कंपनी के संबंध में सेबी (SEBI) द्वारा पारित कुछ आदेशों के साथ इसके संबंध के आरोपों से इनकार किया है।

वॉकहार्ट ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया

वॉकहार्ट ने शुक्रवार देर रात एक नियामक फाइलिंग में कहा, “इस संबंध में, हम स्पष्ट रूप से इन आरोपों से इनकार करते हैं और कहते हैं कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं।” एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने आगे कहा कि उसने सभी लागू कानूनों का पालन किया है और भविष्य में भी करती रहेगी।

कांग्रेस ने सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच पर लगाए नए आरोप

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस ने सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) पर नए आरोप लगाए और कहा कि उनकी किराये की आय हितों का टकराव थी। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि बुच को दवा कंपनी वॉकहार्ट से जुड़ी उस सहायक इकाई से किराये की आय प्राप्त हुई, जिसकी सेबी द्वारा भेदिया कारोबार (insider trading) समेत कई मामलों में जांच की जा रही थी।

बुच को पिछले 6 वित्त वर्षों (वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2024 के बीच) में कैरोल इन्फो सर्विसेज से 2.16 करोड़ रुपये की कुल किराया आय प्राप्त हुई। बुच अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 तक सेबी की पूर्णकालिक सदस्य थीं और मार्च 2022 में उन्होंने सेबी प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।

Also read: कांग्रेस ने SEBI चेयरपर्सन पर लगाया नया आरोप, कहा- जांच वाली दवा कंपनी से माधवी पुरी बुच ने लिया किराया

वॉकहार्ट का शेयर 5 फीसदी टूटा

बुच पर इन आरोपों के बीच वॉकहार्ट का शेयर शुक्रवार को 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 1,035 रुपये पर बंद हुआ। कांग्रेस ने कहा है, ‘सेबी के पिछले अध्यक्षों ने हितों के टकराव के जरा से साये से बचने के लिए काफी दूरी रखी है, सेबी में अपनी भूमिकाओं में और अपने पिछले पदों पर भी। इसके विपरीत बुच ने अपने निवेश को सिर्फ अपने पति को स्थानांतरित किया जिससे विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं।’

Advertisement
First Published - September 7, 2024 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement