facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe: छंटनी के दौर में 40 करोड़ डॉलर तक जुटाने की कवायद में जुटी फोनपे

Advertisement

भुगतान फर्म को भारतीय फिनटेक क्षेत्र में गूगल पे, पेटीएम और एमेजॉन पे के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मिलेगी मदद

Last Updated- March 12, 2023 | 10:28 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फिनटेक फर्म फोनपे 12 अरब डॉलर के प्री-फंडिंग मूल्यांकन पर जनरल अटलांटिक सहित नए और मौजूदा निवेशकों से 30 से 40 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यह नया निवेश कुछ सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।

इसने हाल ही में रिबिट कैपिटल, टाइगर ग्लोबल और टीवीएस कैपिटल से प्राथमिक पूंजी में 10 करोड़ डॉलर और जनरल अटलांटिक के नेतृत्व में रकम जुटाने के एक दौर में 35 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

यह निवेश ऐसे समय में किया जा रहा है, जब स्टार्टअपों को रकम जुटाने की कवायद में नरमी और विस्तृत अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि बातचीत चल रही है और सौदे की घोषणा कुछ सप्ताह में की जा सकती है।

फोनपे ने रकम जुटाने की अपनी नवीनतम कवायद शुरू कर दी है और भारत में अपने स्थानांतरण के बाद पूंजी में एक अरब डॉलर तक के इजाफे की उम्मीद है। इस साल रकम जुटाने के दो हिस्सों के यह पहले ही 45 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है। फर्म को उम्मीद है कि आने वाले समय में अग्रणी वैश्विक और प्रमुख धनाढ्य भारतीय निवेशकों की ओर से और अधिक निवेश किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement