facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe ने OpenAI के साथ मिलाया हाथ, अब ऐप में मिलेगी ChatGPT जैसी खास सुविधाएं

Advertisement

PhonePe और OpenAI के बीच साझेदारी से ऐप में ChatGPT फीचर्स जोड़े गए हैं जिससे भारत में एआई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलने की संभावना है

Last Updated- November 13, 2025 | 4:01 PM IST
PhonePe IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फिनटेकत कंपनी PhonePe ने गुरुवार को OpenAI के साथ बड़ी साझेदारी की है। अब OpenAI की ChatGPT जैसी खास सुविधाएं PhonePe के ऐप में सीधे दिखेंगी। ये न सिर्फ आम यूजर्स वाले ऐप में आएंगी, बल्कि PhonePe के बिजनेस ऐप में भी रहेगी। मतलब, पेमेंट करते वक्त लोग या दुकानदार AI का इस्तेमाल कर सकेंगे।

PhonePe के फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर राहुल चारी ने कहा कि ये साझेदारी दिखाती है कि नई-नई कंपनियां मिलकर टेक्नोलॉजी को हर किसी तक पहुंचा सकती हैं। देश में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, तो इससे कई नए तरीके खुलेंगे।

भारत में OpenAI को PhonePe क्यों पसंद?

OpenAI के इंटरनेशनल हेड ओलिवर जे ने कहा कि भारत इनोवेशन का बड़ा केंद्र है। PhonePe को देश की हर छोटी-बड़ी बात पता है और उसके यूजर्स की तादाद कम नहीं। PhonePe के पास 61 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और 4.4 करोड़ से ऊपर मर्चेंट्स है। यही वजह है कि ये पार्टनरशिप भारत में कंज्यूमर AI की ताकत दिखाएगी। लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनेगी। बता दें कि OpenAI भारतीय फिनटेक कंपनियों के साथ अपनी साझेदारी बढ़ा रही हैं।

पेमेंट और AI का खेल

पिछले महीने ही  Razorpay, NPCI और OpenAI ने मिलकर एजेंटिक पेमेंट्स लॉन्च किए। ये अभी पायलट स्टेज में हैं। इसमें ChatGPT पर ही शॉपिंग और पेमेंट एक ही चैट में हो जाता है । Razorpay के बैंक पार्टनर्स एक्सिस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक हैं। यह सब UPI पर आधारित है, जैसे UPI सर्कल और UPI रिजर्व पे। इससे AI वाली शॉपिंग में UPI ट्रांजेक्शन बिल्कुल आसान हो जाता है।

Also Read: UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ये बैंक दे रहा 7,500 रुपये तक कैशबैक, बस खोले ‘हैप्पी सेविंग्स’ अकाउंट

PhonePe के फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर राहुल चारी ने कहा कि ये साझेदारी दिखाती है कि नई-नई कंपनियां मिलकर टेक्नोलॉजी को हर किसी तक पहुंचा सकती हैं। देश में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, तो इससे कई नए तरीके खुलेंगे।

भारत में OpenAI को PhonePe क्यों पसंद?

OpenAI के इंटरनेशनल हेड ओलिवर जे ने कहा कि भारत इनोवेशन का बड़ा केंद्र है। PhonePe को देश की हर छोटी-बड़ी बात पता है और उसके यूजर्स की तादाद कम नहीं। PhonePe के पास 61 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और 4.4 करोड़ से ऊपर मर्चेंट्स है। यही वजह है कि ये पार्टनरशिप भारत में कंज्यूमर AI की ताकत दिखाएगी। लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनेगी। बता दें कि OpenAI भारतीय फिनटेक कंपनियों के साथ अपनी साझेदारी बढ़ा रही हैं।

पेमेंट और AI का खेल

पिछले महीने ही  Razorpay, NPCI और OpenAI ने मिलकर एजेंटिक पेमेंट्स लॉन्च किए। ये अभी पायलट स्टेज में हैं। इसमें ChatGPT पर ही शॉपिंग और पेमेंट एक ही चैट में हो जाता है । Razorpay के बैंक पार्टनर्स एक्सिस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक हैं। यह सब UPI पर आधारित है, जैसे UPI सर्कल और UPI रिजर्व पे। इससे AI वाली शॉपिंग में UPI ट्रांजेक्शन बिल्कुल आसान हो जाता है।

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement