facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe ने शुरू किया Secured loan देने वाला प्लेटफॉर्म

Advertisement

ग्राहक फोनपे ऐप (PhonePe App) पर छह प्रमुख श्रेणियों - म्युचुअल फंड, सोना, बाइक, कार, घर और संपत्ति के ऐवज में लोन और एज्यूकेशन लोन ले सकते हैं।

Last Updated- May 30, 2024 | 10:48 PM IST
PhonePe IPO

फोनपे (PhonePe) ने बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) और अन्य फिनटेक फर्मों के साथ साझेदारी करके अपने प्लेटफॉर्म पर जमानती ऋण देने वाली योजना पेश की है।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फोनपे ने आज कहा कि उसके 53.5 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और उसका इरादा सुरक्षित ऋण श्रेणी में ‘दमदार और बाधारहित उपयोगकर्ता अनुभव’ तैयार करना है।

ग्राहक फोनपे ऐप (PhonePe App) पर छह प्रमुख श्रेणियों – म्युचुअल फंड, सोना, बाइक, कार, घर और संपत्ति के ऐवज में ऋण और शिक्षा ऋण ले सकते हैं।

फोनपे लेंडिंग के मुख्य कार्य अधिकारी हेमंत गाला ने कहा, ‘इससे हमें देश भर में ऋणदाताओं और अपने लाखों ग्राहकों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का अवसर मिलेगा।’

उन्होंने कहा कि ऋणदाता जमानती ऋण के लिए डिजिटलीकरण में भारी निवेश कर रहे हैं और ग्राहक तेजी से डिजिटलीकरण अपना रहे हैं।

फोनपे ने सुरक्षित ऋण (Secured Loan) देने के लिए टाटा कैपिटल, एलऐंडटी फाइनैंस, हीरो फिनकॉर्प, मुथूट फिनकॉर्प, डीएमआई हाउसिंग फाइनैंस, होम फर्स्ट फाइनैंस, रुपी, वोल्ट मनी और ग्रैडराइट के साथ साझेदारी की है। आने वाले सप्ताहों में और अधिक ऋणदाता जोड़े जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म में 15 सक्रिय भागीदार हैं और अगली तिमाही तक इसे बढ़ाकर 25 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

उपयोगकर्ता अपनी फोनपे ऐप पर मौजूदा ‘लोन’ अनुभाग के तहत इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, अपनी मनचाही श्रेणी का चयन कर सकते हैं और ऋणदाताओं की सूची में से इसे चुन सकते हैं।

ऋण आवेदन का यह सफर फोन पे में शुरू होता है, जिससे कई ऐप्लिकेशन तक पहुंचने की जरूरत खत्म हो जाती है और उपयोगकर्ता के लिए प्रक्रिया सरल हो जाती है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement