facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिजनेस बढ़ाने के लिए Physics Wallah की Xylem Learning के साथ साझेदारी, 500 करोड़ किए इन्वेस्ट

Advertisement

बता दें कि फिजिक्स वाला प्रॉफिट में चल रही देश की एकमात्र एड-टेक कंपनी है।

Last Updated- June 19, 2023 | 11:48 AM IST
Physics Wallah

यूनीकॉर्न एडटेक फर्म फिजिक्स वाला (Physics Wallah) ने केरल के एडटेक स्टार्टअप Xylem Learning के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी ने Xylem Learning में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

यह डील 61.04 मिलियन डॉलर यानी करीब 500 करोड़ रुपये में हुई है। बता दें कि फिजिक्स वाला प्रॉफिट में चल रही देश की एकमात्र एड-टेक कंपनी है।

Physics Wallah का नजरें दक्षिण भारतीय मार्केट पर

इस समझौते के साथ Physics Wallah की नजर अब दक्षिण भारतीय बाजार पर है और कंपनी धीरे-धीरे इस क्षेत्र की तरफ अपना ध्यान बढ़ा रही हैं। पार्टनरशिप में तय हुई शर्तों के अनुसार Physics Wallah आने वाले 3 सालों के दौरान दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में अपने बिजनेस में वृद्धि करने के लिए 500 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगा।

क्या है Xylem Learning?

Xylem Learning के फाउंडर का नाम Dr Ananthu है और वह एक MBBS ग्रेजुएट हैं जिनकी उम्र सिर्फ 26 साल है। Xylem Learning प्रमुख रूप से टेस्ट की तैयारी करवाने के साथ-साथ NEET और JEE परीक्षाओं के लिए भी स्टूडेंट्स की तैयारी करवाता है।

फिजिक्स वाला के को-फाउंडर और सीईओ अलख पांडेय ने क्या कहा ?

फिजिक्स वाला के को-फाउंडर और सीईओ अलख पांडेय ने कहा कि अगले तीन साल में हम जाइलम में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे दूसरे राज्यों में भी जाइलम के यूनीक मॉडल को अपनाएंगे। इसके लिए मजबूत टीम, कंटेंट डेवलपमेंट, टेक्निकल इनोवेशन, दूसरी कैटगरीज में विस्तार और हाइब्रिड सेंटर्स की जरूरत है। साथ ही हम साउथ में मर्जर एंड एक्विजिशन की गुंजाइश भी देखेंगे।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement