facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Physics Wallah ने फंडिंग राउंड में 21 करोड़ डॉलर जुटाए

Advertisement

Physics Wallah ने शुक्रवार को बताया कि मौजूदा निवेशकों जीएसवी और वेस्टब्रिज के साथ लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स ने भी इस वित्त पोषण चक्र में हिस्सा लिया।

Last Updated- September 20, 2024 | 1:50 PM IST
Physics Wallah
Representative image

शिक्षण प्रौद्योगिकी फिजिक्सवाला ने हॉर्नबिल कैपिटल की अगुवाई में वित्त पोषण चक्र में 21 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इसका मूल्यांकन 2.5 गुना बढ़कर 2.8 अरब डॉलर हो गया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि मौजूदा निवेशकों जीएसवी और वेस्टब्रिज के साथ लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स ने भी इस वित्त पोषण चक्र में हिस्सा लिया।

बयान के अनुसार, ‘‘ फिजिक्सवाला प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्ल्यू) ने अपने ‘सीरीज बी’ वित्त पोषण चक्र को पूरा कर लिया है, जिसमें 21 करोड़ डॉलर जुटाए गए हैं। इस निवेश से कंपनी का मूल्यांकन 2.8 अरब डॉलर हो गया है, जो इसके पिछले मूल्यांकन 1.1 अरब डॉलर से 2.5 गुना अधिक है। ’’

फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलख पांडे ने कहा, ‘‘ प्रतीक और मैं इस यात्रा में हॉर्नबिल कैपिटल और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स के साथ साझेदारी को उत्साहित हैं। हम वेस्टब्रिज और जीएसवी के निरंतर विश्वास को लेकर आभार व्यक्त करते हैं।’’

फिजिक्सवाला के सह-संस्थापक प्रतीक माहेश्वरी ने कहा, ‘‘ वित्तपोषण का यह नया दौर हमें अपनी पहुंच का विस्तार करने, अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं को बढ़ाने और अद्वितीय शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।’’

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 1:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement