facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pidilite पर लगा 2.64 लाख रुपये का जुर्माना, GST विभाग ने लगाया फाइन

Advertisement

जीएसटी विभाग ने दावा किए गए इनपुट क्रेडिट और संबंधित मामलों पर कंपनी के दावे को अस्वीकार कर दिया है।

Last Updated- September 10, 2023 | 10:52 AM IST
Pidilite

पिडीलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) विभाग ने 2.64 लाख रुपये का फाइन लगाया है। हालांकि, इस मामले में कंपनी ने शनिवार को बाताया कि उसे उममीद है कि अपीलीय स्तर पर फैसला पिडीलाइट के पक्ष में आएगा।

बता दें कि पिडीलाइट चिपकाने वाले, वाटरप्रूफिंग सॉल्यूशन और कंस्ट्रक्शन केमिकल बनाती है। वहीं इस जुर्माने को लेकर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कहा कि इस फाइन का कंपनी की फाइनेंशियल, ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ा है।

जानें कंपनी ने क्या कहा?

पिडीलाइट इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि उसके आकलन के आधार पर संबंधित कानून और बाहरी वकील की कानूनी सलाह, जुर्माने को अपीलीय स्तर पर चुनौती देने के बाद उसे ‘उचित रूप से अनुकूल परिणाम की उम्मीद’ है।

कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, “कंपनी को 30 अगस्त, 2023 को एक आदेश मिला है, जो कंपनी को सात सितंबर 2023 को पुणे के पास डिवीजन-3 में सहायक आयुक्त केंद्रीय कर के कार्यालय से प्राप्त हुआ था। इस आदेश में CGST एक्ट 2017 के लागू प्रावधानों के तहत 2,64,844 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।”

ये भी पढ़ें- VI ने स्पेक्ट्रम उपयोग और लाइसेंस फीस का 50% चुकाया; फंड जुटाने में हो रही परेशानी

क्या है पूरा मामला

यह आदेश CIPY के लिए महाराष्ट्र राज्य में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की अस्वीकृति के संबंध में पारित किया गया है। CIPY एक कंपनी थी, जिसका एक अप्रैल 2022 को पिडीलाइट इंडस्ट्रीज में विलय हो गया है। इसमें आगे कहा गया है, “जीएसटी विभाग ने दावा किए गए इनपुट क्रेडिट और संबंधित मामलों पर कंपनी के दावे को अस्वीकार कर दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह मांग वर्ष 2017-18 से संबंधित है, जो CIPY के कंपनी की सहायक कंपनी बनने से पहले की बात है।”

 

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement