facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon, Flipkart को टक्कर देने आया Pincode, एक महीने में ही पूरे किए 50 हजार डाउनलोड

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 4:36 PM IST
Pincode App

फोनपे के ई-कॉमर्स ऐप पिनकोड (Pincode) ने लॉन्च होने के एक महीने में ही ऊंचाइयां भरनी शुरू कर दी हैं। इतने कम समय में प्लेस्टोर पर इस ऐप ने 50 हजार इन्सटॉल पूरे कर लिए हैं। यह ऐप सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर आधारित है। मौजूदा समय में पिनकोड प्लेस्टोर के टॉप 50 एंड्रॉयड ऐप्स की फेहरिस्त में शामिल हो गया है। बैंगलोर में यह ऐप खासा पॉपुलर हो रहा है। इस ऐप का इस्तेमाल लोग रोजमर्रा की चीजों और फूड ऑर्डर करने के लिए करते हैं।

पिनकोड ने कहा कि यह उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ऑर्डर करने, आकर्षक छूट और परेशानी मुक्त रिफंड और रिटर्न की सुविधा प्रदान करते हुए सुपरमार्केट और रेस्तरां से जोड़ता है। पिनकोड के जनरल मैनेजर ललित सिंह ने कहा, “ओएनडीसी प्लेटफॉर्म भारत के लोकल कॉमर्स के लिए गेम चेंजर के रूप में उभरा है। पिनकोड अपने स्टोर सेलेक्शन को लगातार बढ़ाते हुए, ऐप के भीतर ज्यादा कैटेगरी जोड़कर अपने यूजर्स के खरीदारी अनुभव को बेहतर करने की कोशिश में लगा है।”

पिनकोड ऐप अगले कुछ हफ़्तों में और भी भारतीय शहरों में उपलब्ध होगा। अगले कुछ महीनों में पिनकोड से प्रति दिन 1 लाख ट्रांजैक्शन होने की उम्मीद है। इस साल अप्रैल में, फिनटेक कंपनी फोनपे ने ओएनडीसी पर एक शॉपिंग ऐप, पिनकोड के लॉन्च के साथ ई-कॉमर्स में प्रवेश किया था। ऐप हाइपरलोकल कॉमर्स पर केंद्रित है।

Also Read: अब ऑनलाइन नहीं बेच सकेंगे कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले डिवाइस

इस कदम से वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले PhonePe को ई-कॉमर्स स्पेस में Flipkart, Amazon, Reliance के JioMart और Tata के स्वामित्व वाली BigBasket को टक्कर देने में मदद मिलने की उम्मीद है। ई कॉमर्स का व्यापार 2030 तक $350 बिलियन तक बढ़ने का अनुमान है। पिनकोड ने कहा कि वह लोकल दुकानदारों और विक्रेताओं को बढ़ावा देता है और उनका मकसद शहर के उपभोक्ताओं को उनके पड़ोस के स्टोर से डिजिटल रूप से जोड़ना है।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement