facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONDC पर Pincode को रोज मिल रहे 5,000 ऑर्डर, टॉप 50 ऐंड्रॉयड ऐप में शुमार

Advertisement

फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे की ई-कॉमर्स ऐप का कहना है कि बेंगलूरु के बाद यह और शहरों में भी करेगी प्रवेश

Last Updated- May 12, 2023 | 9:26 PM IST
Pincode App

सरकार द्वारा समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म पर फोनपे (PhonePe) की ई-कॉमर्स ऐप पिनकोड (Pincode) ने शुरुआत के एक महीने के भीतर ही प्ले स्टोर पर 50,000 इंस्टाल का आंकड़ा पार कर लिया है।

पिनकोड प्ले स्टोर पर शीर्ष 50 ऐंड्रॉयड ऐप में शुमार हो गई है। पिनकोड प्रतिदिन 5,000 से अधिक ऑर्डर निपटा रही है, जो बेंगलूरु में इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है जहां यह ग्राहकों को दैनिक जरूरत की खरीद और खान-पान के ऑर्डर की सेवा प्रदान करती है।

पिनकोड ने कहा कि यह उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ऑर्डर करने, आकर्षक छूट और झंझट रहित रिफंड और रिटर्न की सुविधा प्रदान करते हुए सुपरमार्केट और रेस्तरां से जोड़ती है।

पिनकोड के महाप्रबंधक ललित सिंह ने कहा कि ‘ONDC प्लेटफॉर्म भारत के स्थानीय वाणिज्य के लिए परिवर्तनकर्ता के रूप में उभरा है।’ उन्होंने कहा कि पिनकोड अपने स्टोरों के चयन का लगातार विस्तार करते हुए और ऐप में और अधिक श्रेणियां जोड़ते हुए अपने उपयोगकर्ताओं के लिए खरीदारी के अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read: Amazon, Flipkart को टक्कर देने आया Pincode, एक महीने में ही पूरे किए 50 हजार डाउनलोड

अगले कुछेक सप्ताह में पिनकोड ऐप देश के और अ​धिक शहरों में उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि अगले कुछ महीने के दौरान पिनकोड में हर रोज एक लाख लेनदेने नजर आएंगे।

इस साल अप्रैल में फिनटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोनपे ने ONDC पर शॉपिंग ऐप – पिनकोड की शुरुआत करते हुए ई-कॉमर्स में प्रवेश किया था। यह ऐप स्थानीय कॉमर्स पर केंद्रित है।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement