facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Piramal Enterprises Q4 Results: कंपनी को 196 करोड़ का हुआ घाटा, प्रति शेयर 31 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:26 PM IST
Piramal Pharma
BS

पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Piramal Enterprises) ने मार्च 2023 में एकीकृत आधार पर 196 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया। श्रीराम समूह की इकाई में इक्विटी निवेश पर 375 करोड़ रुपये के मार्क टु मार्केट नुकसान के चलते कंपनी ने घाटा दर्ज किया।

विशाखित वित्तीय कंपनी पीरामल एंटरप्राइजेज ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 151 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ लाभ अर्जित किया था। वित्त वर्ष 23 में कंपनी का शुद्ध‍ लाभ करीब पांच गुना बढ़कर 9,969 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 22 में 1,999 करोड़ रुपये रहा था।

पीरामल कैपिटल ऐंड हाउसिंग फाइनैंस के प्रबंध निदेशक जयराम श्रीधरन ने नुकसान पर मीडिया से कहा, श्रीराम इन्वेस्टमेंट्स पर हुआ नुकसान का कुछ हिस्सा 31 मार्च, 2023 के बाद चला गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है। लाभांश पर कुल 740 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात मार्च 2023 के आखिर में एकीकृत बैलेंस शीट के आधार पर 31 फीसदी रहा।

कंपनी का शेयर BSE पर 2.87 फीसदी टूटकर 735.55 रुपये पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी ने दवा कारोबार को अलग कर एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कराया। अब वित्तीय सेवा (खुदरा व थोक) अब उसके दायरे में है।

Also Read: Symphony Q4 Results: नेट प्रॉफिट 75 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये पर पहुंचा

कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) मार्च 2023 में घटकर 63,989 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 65,185 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) मार्च 2023 में 3.8 फीसदी रही, जो एक साल पहले 3.4 फीसदी रही थी। क्रमिक आधार पर यह हालांकि दिसंबर तिमाही के 4 फीसदी से नीचे आई। शुद्ध‍ NPA 1.9 फीसदी रहा, जो एक साल पहले 1.6 फीसदी था और दिसंबर 2022 में 1.7 फीसदी।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement