facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Piramal Finance का खुदरा AUM 1 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य

Advertisement

कंपनी वित्त वर्ष 2028 तक कुल एयूएम को 1.5 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य लेकर चल रही है और उसकी खुदरा ऋण को ऋण बही का 75 फीसदी बनाने की योजना है।

Last Updated- June 18, 2024 | 10:16 PM IST
Piramal Pharma

पीरामल फाइनैंस अब छोटे शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके साथ ही कंपनी मार्च 2028 तक अपने खुदरा ऋण कारोबार की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) को मौजूदा 50,000 करोड़ रुपये से दोगुना कर एक लाख करोड़ रुपये करने की योजना बना रही है।

कंपनी वित्त वर्ष 2028 तक कुल एयूएम को 1.5 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य लेकर चल रही है और उसकी खुदरा ऋण को ऋण बही का 75 फीसदी बनाने की योजना है। पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (पीईएल) ने एक बयान में कहा है कि 31 मार्च, 2024 तक कंपनी का कुल एयूएम 68,845 करोड़ रुपये था, जिसमें खुदरा बही का हिस्सा 70 फीसदी है।

पीईएल अपनी पूर्व स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीरामल कैपिटल ऐंड हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड के जरिये ग्राहक ब्रांड पीरामल फाइनैंस के साथ वित्त सेवा व्यवसाय का संचालन करती है। पीरामल कैपिटल ऐंड हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जयराम श्रीधरन ने एक बयान में कहा है कि भारत के छोटे शहरों के बाजारों में बड़े पैमाने पर व्यापार के अवसर मौजूद हैं।

कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2025 तक 50 से 100 शाखाओं के साथ अपने शाखा नेटवर्क का विस्तार करने की है। कंपनी ने बताया कि उसके पास 41 लाख ग्राहकों का आधार है। 31 मार्च तक 13 हजार कर्मचारी थे।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement