facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीरामल फाइनैंस ने बॉन्ड से जुटाए 2,950 करोड़ रु.

Advertisement

ऋणदाता जुटाई गई रकम से आगे कर्ज देगा, पुराने कर्ज को रीफाइनैंस करेगा, पुराना कर्ज चुकाएगा और अल्पावधि का निवेश भी करेगा।

Last Updated- June 16, 2025 | 10:58 PM IST
SEBI Indian Bond Market
प्रतीकात्मक तस्वीर

पीरामल फाइनैंस ने आज तीन खेप में बॉन्ड जारी कर 2,950 करोड़ रुपये जुटा लिए। सूत्रों ने बताया कि बॉन्ड के लिए कूपन दर 9.10 से 9.25 फीसदी के बीच रही। पीरामल एंटरप्राइजेज की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) सालाना 9.10 फीसदी ब्याज और 22 महीने में परिपक्व होने वाले बॉन्ड के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने सालाना 9.15 फीसदी की दर पर 24 महीने में परिपक्व होने वाले बॉन्ड के जरिये 2,050 करोड़ रुपये और सालाना 9.25 फीसदी की दर और पांच साल अवधि वाले बॉन्ड के जरिये 400 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Also Read: मई में बेरोजगारी दर बढ़ी, 5.6 फीसदी हुई

एनबीएफसी मूल निर्गम और ग्रीन शू ऑप्शन के माध्यम से 3,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बाजार में पहुंची थी, लेकिन अंततः कंपनी ने 2,950 करोड़ रुपये ही उठाए। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का इसमें 300 करोड़ रुपये का योगदान रहा और कोटक म्युचुअल फंड, लार्सन ऐंड टुब्रो लिमिटेड, नुवामा वेल्थ फाइनैंस तथा एके कैपिटल फाइनैंस ने कुल 165 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे।
ऋणदाता जुटाई गई रकम से आगे कर्ज देगा, पुराने कर्ज को रीफाइनैंस करेगा, पुराना कर्ज चुकाएगा और अल्पावधि का निवेश भी करेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एके कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के आयोजक थे, जबकि आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज डिबेंचर ट्रस्टी थी।

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement