facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीरामल फाइनैंस श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी 600 करोड़ रुपये में बेचेगी

Advertisement

सौदा भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) सहित संबंधित नियामकीय मंजूरियों के बाद ही पूरा होगा

Last Updated- December 19, 2025 | 9:52 PM IST
Piramal Finance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पीरामल फाइनैंस ने शुक्रवार को कहा कि वह श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में अपनी पूरी 14.72 प्रतिशत हिस्सेदारी सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड को 600 करोड़ रुपये में बेचेगी। सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स असल में सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स पीटीवाई की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है। यह दक्षिण अफ्रीकी मुख्यालय वाले प्रमुख अफ्रीकी वित्तीय सेवा समूह सनलाम ग्रुप का हिस्सा है।

ऋणदाता ने कहा कि यह लेनदेन 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही में पूरा हो जाने की उम्मीद है। सौदा भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) सहित संबंधित नियामकीय मंजूरियों के बाद ही पूरा होगा। उसने कहा कि लेनदेन से प्राप्त रकम उसकी बैलेंस शीट को और मजबूत करेगी।  

Also Read: जापान की MUFG श्रीराम फाइनेंस में 20% खरीदेगी हिस्सेदारी, ₹39,618 करोड़ का निवेश

 

ऋणदाता ने कहा कि श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बेचना गैर प्रमुख संपत्तियों से धन जुटाने की योजना के अनुरूप है। ऋणदाता ने कहा कि वह अपनी अन्य गैर प्रमुख संपत्तियों से धन जुटाना जारी रखेगा। 

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के प्रमोटर संयुक्त रूप से श्रीराम ग्रुप (श्रीराम कैपिटल के माध्यम से) और दक्षिण अफ्रीकी सनलाम ग्रुप हैं। इसमें श्रीराम कैपिटल सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसके पास लगभग 47 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और सनलाम के पास करीब 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। लेनदेन के बाद जीवन बीमा कंपनी में में सनलाम ग्रुप की हिस्सेदारी बढ़कर 37.72 प्रतिशत हो जाएगी। 

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement