facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पीरामल फार्मा को कारोबार में तेजी लौटने की उम्मीद

Advertisement

कंपनी को वित्त वर्ष 26 में मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिनका कारण व्यापक अर्थव्यवस्था की चुनौतियां थीं।

Last Updated- April 30, 2026 | 8:57 AM IST
Piramal Pharma

पीरामल फार्मा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 में उसकी वृद्धि बहाल हो जाएगी। उसके राजस्व में 13 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ-साथ लाभ में भी तेजी से सुधार होगा। कंपनी की कार्यकारी वाइस चेयरपर्सन नंदिनी पीरामल ने यह जानकारी दी।

कंपनी को वित्त वर्ष 26 में मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिनका कारण व्यापक अर्थव्यवस्था की चुनौतियां थीं। इससे उसका समेकित राजस्व 3 प्रतिशत घटकर 8,869 करोड़ रह गया और एबिटा में 28 प्रतिशत गिर गया। अनुबंध के आधार पर दवा बनाने वाली कंपनियों (सीडीएमओ) का कारोबार कम मांग और परिचालन में सुस्ती के बीच स्टॉक निपटाए जाने से प्रभावित हुआ। परिणामस्वरूप साल के दौरान कारोबार में 10 प्रतिशत की गिरावट आई।

क्षतिपूर्ति शुल्क से लाभ पर और असर पड़ा, जिससे कंपनी शुद्ध नुकसान में चली गई। हालांकि पीरामल ने संकेत दिया है कि दूसरी छमाही में कारोबारी रफ्तार में काफी सुधार हुआ है। इसे वैश्विक स्तर पर बायोटेक फंडिंग में लगभग 80 प्रतिशत की तेज उछाल से मदद मिली है। इससे रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) गतिविधियां बढ़ीं और ऑर्डर मिलने में मजबूती आई। हालांकि वित्त वर्ष 26 के दौरान सीडीएमओ श्रेणी में 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि उसके सभी कारोबारों में वृद्धि फिर से शुरू हो जाएगी। भले ही जिन उत्पादों का बड़े स्तर पर निपटान किया गया, उनकी जल्द वापसी की उम्मीद न हो।

पीरामल ने कहा, ‘हम दमदार रफ्तार के साथ वित्त वर्ष 26 खत्म कर रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा विविधता वाली ऑर्डर बुक और विकास की बेहतर पाइपलाइन से वृद्धि को मदद मिलनी चाहिए।

Advertisement
First Published - April 30, 2026 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement