facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीरामल फार्मा चालू वित्त वर्ष में 8.5 करोड़ डॉलर का पूंजीगत व्यय करेगी: चेयरपर्सन

Advertisement

दवा निर्माता ने दूसरी तिमाही के लिए 2,242 करोड़ रुपये का राजस्व भी दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,911 करोड़ रुपये था।

Last Updated- October 27, 2024 | 10:12 PM IST
Piramal Pharma

पीरामल फार्मा चालू वित्त वर्ष में क्षमता विस्तार, रखरखाव और सीडीएमओ साइट को बाधा-मुक्त करने सहित विभिन्न पहल पर लगभग 8.5 करोड़ डॉलर का पूंजीगत व्यय कर रही है। कंपनी की चेयरपर्सन नंदिनी पीरामल ने यह बात कही है।

मुंबई में मुख्यालय वाली इस कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029-30 तक अपनी आमदनी को दो अरब डॉलर के पार पहुंचाने का है। कंपनी पहले से चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लगभग तीन करोड़ डॉलर का निवेश कर चुकी है। पीरामल ने कहा, “उम्मीद है कि इस वर्ष पूंजीगत व्यय पिछले वर्ष के समान स्तर पर रहेगा, जो लगभग 8.5 करोड़ डॉलर है।”

Also read: MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा

उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय का एक हिस्सा घरेलू बाजार के लिए नियोजित किया गया है, जबकि इसका कुछ हिस्सा अमेरिकी कारोबार में भी जाएगा। पीरामल ने कहा, “इसका कुछ हिस्सा (लगभग तीन करोड़ डॉलर) रखरखाव पूंजीगत व्यय है, और बाकी तेलंगाना और दहेज (गुजरात) संयंत्रों में क्षमता विस्तार और कुछ सीडीएमओ साइट की बाधा को दूर करने में खर्च किया जाएगा।”

कंपनी का सितंबर तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना से अधिक होकर 23 करोड़ रुपये रहा है। दवा निर्माता ने दूसरी तिमाही के लिए 2,242 करोड़ रुपये का राजस्व भी दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,911 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement