facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rcap के सभी ऋणदाताओं को समान धन वितरण की योजना मंजूर

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 9:26 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

रिलायंस कैपिटल (Rcap) के ऋणदाताओं ने हिंदुजा की उस समाधान योजना से प्राप्त होने वाले धन का वितरण करने की योजना आज मंजूर कर ली, जो उनके स्वीकृत दावों पर निर्भर होगी। अगले महीने इस योजना पर मतदान करते समय भले ही उनका रुख कुछ भी रहे।

बैंकिंग क्षेत्र के एक सूत्र ने कहा कि रिलायंस कैपिटल के लिए यह धन वितरण पहले की कवायदों से अलग होगा क्योंकि नई योजना में सभी ऋणदाताओं को समान माना जा रहा है और यह मुकदमेबाजी से बचाती है।

इस दिवालिया कंपनी के लिए पहले की समाधान योजनाओं में असंतुष्ट ऋणदाताओं को परिसमापन मूल्य के आधार पर भुगतान किया गया था, जो अक्सर मुकदमेबाजी का कारण बनता है।

कंपनी, जो पहले अनिल अंबानी के स्वामित्व में थी, को 24,000 करोड़ रुपये की ऋण चूक के बाद नवंबर 2021 में ऋण समाधान के लिए भेजा गया था। शुरुआत में कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन उनमें से ज्यादातर कंपनियां बाध्यकारी पेशकश देने से दूर रहीं।

हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स (IIHL) द्वारा प्रस्तुत एकल समाधान योजना पर मतदान जून को होगा। आईआईएचएल की समाधान योजना में पिछले महीने आयोजित ​नीलामी के दूसरे दौर में ऋणदाताओं को लगभग 9,650 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। हिंदुजा की पेशकश अब भी 13,000 करोड़ रुपये के परिसमापन मूल्य से काफी कम है।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement