facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Plaza Wires का IPO 53% की बढ़त के साथ लिस्ट, शेयर 54 से बढ़कर 84 रुपये पर पहुंचा

Advertisement

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 53.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84 रुपये पर शुरुआत की।

Last Updated- October 12, 2023 | 11:08 PM IST
Mamata Machinery IPO

केबल निर्माता कपंनी प्लाजा वायर्स ने गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की और उसके शेयर 54 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 53 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 53.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84 रुपये पर शुरुआत की।

एनएसई पर उसने 40.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में वह 5.53 प्रतिशत बढ़कर 80.20 रुपये पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 351.02 करोड़ रुपये रहा।

प्लाजा वायर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को 160.98 गुना अभिदान मिला था। संस्थागत तथा खुदरा निवेशकों के बीच IPO को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला था।

IPO के लिए मूल्य दायरा 51-54 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी तार, एल्युमीनियम केबल तथा इलेक्ट्रिक सामान मसलन पंखे व वॉटर हीटर के विनिर्माण, विपणन और बिक्री कारोबार में है।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement