facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PLI 1.0 नहीं है फुल स्टॉप, अभी तो बस शुरुआत है, इस्पात मंत्री ने कहा- बन रही PLI 2.0 पेश करने की योजना

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 4:01 PM IST
Steel Metal sector

सरकार की देश में मूल्यवर्धित इस्पात के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष इस्पात के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना का दूसरा संस्करण शुरू करने की योजना है। केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योर्तिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘विशेष इस्पात समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में 6,322 करोड़ रुपये की योजना के तहत निवेश के लिए चुनी गई कंपनियों ने हिस्सा लिया।

सिंधिया ने विशेष इस्पात के लिए PLI के पहले संस्करण के भागीदारों से कहा, ‘‘इस्पात उद्योग के इतिहास और भविष्य में आज एक महत्वपूर्ण दिन है। PLI 1.0 पूर्ण विराम नहीं है, यह यात्रा की शुरुआत है। हमारा मंत्रालय पहले से ही PLI 2.0 पर विचार कर रहा है।’’

मंत्री ने आगे उद्योग के हितधारकों से अपने सुझाव और प्रतिक्रिया साझा करने के लिए भी कहा ताकि विशेष इस्पात के लिए अगली PLI योजना जल्द से जल्द तैयार की जा सके।

इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि इस योजना को इच्छुक पक्षों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और यह उद्योग के परिदृश्य को बदलने वाली साबित होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई, 2021 में देश में विशेष इस्पात के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement