facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PLI की पात्र कंपनियों की पहली सूची एक माह में

Advertisement

इस योजना का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। सरकार ने इसके तहत 6 साल में 22.919 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

Last Updated- May 15, 2025 | 11:24 PM IST
Union Budget 2026 Announcements
प्रतीकात्मक तस्वीर

इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में पात्र कंपनियों की पहली सूची एक महीने में आ सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय महीने भर के भीतर इस सूची को मंजूरी देने की योजना बना रहा है।

इस योजना का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। सरकार ने इसके तहत 6 साल में 22.919 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

मंत्रालय को उम्मीद है कि पीसीबी, मशीन और डिस्प्ले से लेकर कैमरा मॉड्यूल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जों की 150 से ज्यादा कंपनियां इस योजना के लिए पात्र होंगी। इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘हम योजना के पहले चरण में इस महीने पात्र कंपनियों की घोषणा शुरू कर देंगे। हमें उम्मीद है कि 150 से ज्यादा कंपनियां इस योजना में शामिल होंगी।’

यह भी पढ़ें…नई तकनीक अपनाएं सीपीएसई : सरकार

मंत्रालय डिजाइन से जुड़ी प्रोत्साहन (डीएलआई) योजना में भी बदलाव पर काम कर रही है, जो सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा है। इस योजना को अब तक सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। अधिकारी ने कहा, ‘हम लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन कोष पर विचार कर रहे हैं। हमने 25 चिपसेट की पहचान की है, जिनकी बौद्धिक संपदा (आईपी) भारत में ही रहेगी। पात्र कंपनियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, क्योंकि उन्हें इन चिपसेट को डिजाइन करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत होती है और हमें नहीं लगता कि उन्हें कहीं और से निवेश मिलेगा।’

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement