facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Gati Shakti पहल से घटेगा लॉजिस्टिक्स का खर्च 

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:25 AM IST
PM Gati Shakti

निवेश एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने सोमवार को कहा कि पीएम गति शक्ति पहल लॉजिस्टिक्स की लागत कम करने, दक्षता बढ़ाने और कारोबार क्षेत्रों को फायदा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति पोर्टल पर जमीन, जंगल, खदान एवं मौजूदा ढांचागत सुविधाओं के बारे में 1,600 से भी अधिक तरह के आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर, 2021 को विभिन्न ढांचागत माध्यमों के बीच तालमेल स्थापित कर लॉजिस्टिक सेवाओं को सुगम बनाने के लिए पीएम गति शक्ति पहल की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत गठित नेटवर्क नियोजन समूह (एनपीजी) के जरिये 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक एवं संपर्क ढांचागत परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। 

दुनिया में बढ़ती सामाजिक असमानता की चुनौती से निपटने के लिए शून्य-उत्सर्जन की ओर बदलाव की प्रक्रिया समावेशी होनी चाहिए और इस क्षेत्र में भारत ने अनुकरणीय प्रगति की है और वैश्विक समुदाय को यह देखना चाहिए। 

आईटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने सोमवार को यह बात कही। यहां बिजनेस-20 (बी-20) की बैठक में अपने संबोधन के दौरान पुरी ने स्थायी भविष्य के लिए समग्र व्यवहार से समाधान निकालने के लिए जी-20 और वैश्विक समुदाय से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। 

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित बैठक में पुरी ने कहा, ‘तथ्य ये है कि दुनिया को शून्य उत्सर्जन अपनाना होगा, दुनिया को अधिक स्थायी और हरित भविष्य के लिए प्रयास करना होगा। हालांकि, हम सब जानते हैं कि यह प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि चुनौतियां हैं। नाजुक, वित्तीय और सामाजिक मुद्दे हैं जिन्हें प्रगति की रफ्तार बढ़ाने के लिए सुलझाना है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement