facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम इंटर्नशिप योजना का पोर्टल 3 अक्टूबर से होगा चालू, इस तारीख से प्रशिक्षु कर सकेंगे आवेदन; 2 माध्यमों से मिलेगा वेतन

Advertisement

पनी मामलों का मंत्रालय भागीदार कंपनियों को उम्मीदवारों की पात्रता के दिशानिर्देश भी भेज चुका है। इस दस्तावेज को बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी देखा है।

Last Updated- October 01, 2024 | 11:06 PM IST
PMJJBY

केंद्र सरकार पीएम इंटर्न​शिप योजना के तहत 3 अक्टूबर से केंद्रीकृत पोर्टल शुरू करने और इसके जरिये कंपनियों को आवेदन आमंत्रित करने की अनुमति दे सकती है। इच्छुक इंटर्न (प्रशिक्षु) 12 अक्टूबर से पोर्टल पर आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार पोर्टल स्वचालित तरीके से प्रत्येक पद के लिए उपलब्ध रि​क्तियों की दोगुनी संख्या में आवेदकों को छांटेगा। उम्मीदवारों का चयन उनके प्रोफाइल, पसंद और पात्रता के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद योजना में भागीदारी करने वाली कंपनियां छांटे गए आवेदनों में से उम्मीदवारों का चयन करेगी।

कंपनी मामलों का मंत्रालय भागीदार कंपनियों को उम्मीदवारों की पात्रता के दिशानिर्देश भी भेज चुका है। इस दस्तावेज को बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी देखा है। आवेदकों को माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए और उनकी उम्र 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए।

उम्मीदवारों के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला या आयकर देने वाला नहीं होना चाहिए। दिशानिर्देश में कहा गया है कि 12 महीने की इंटर्नशिप का कम से कम आधा हिस्सा कक्षा-आधारित प्रशिक्षण के बजाय ‘वास्तविक कार्य अनुभव’ के लिए समर्पित होना चाहिए।

मंत्रालय ने हरके इंटर्न को 5,000 रुपये मासिक वृ​त्ति देने का भी प्रस्ताव किया है, जिनमें से 4,500 रुपये सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये और 500 रुपये कंपनियों द्वारा अपने सीएसआर कोष से दिए जाएंगे।

इस बारे में जानकारी के लिए कंपनी मामलों के मंत्रालय को ईमेल किया गया मगर खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement