facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Housing Dividend: 6 साल बाद बड़ी खुशखबरी! PNB हाउसिंग फाइनेंस ने बांटा मुनाफा

Advertisement

PNB Housing Finance के चौथी तिमाही के नतीजे: ब्याज आय में 13% बढ़त, 6 साल बाद 50% डिविडेंड का ऐलान

Last Updated- April 28, 2025 | 9:23 PM IST
PNB Housing Finance

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार को अपने मार्च 2025 तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने इस दौरान अपनी ब्याज से होने वाली आय (Interest Income) में 13% की बढ़त दर्ज की। मार्च तिमाही में कंपनी की ब्याज आय ₹1,914 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,684 करोड़ थी। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी शुद्ध ब्याज आय भी 19% बढ़कर ₹736 करोड़ पहुंच गई। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) 27% बढ़कर ₹567 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी समय ₹443 करोड़ था। यह प्रदर्शन बाजार के अनुमान से बेहतर रहा है।

छह साल बाद डिविडेंड का तोहफा

कंपनी ने छह साल बाद अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹5 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। पिछली बार पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने साल 2019 में ₹9 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। हालांकि, इस बार के डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट कंपनी ने अभी तय नहीं किया है।

शेयरों में हल्की बढ़त

सोमवार को पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर बाजार में बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी के शेयर ₹986.75 पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव ₹970.85 के मुकाबले ₹15.90 यानी 1.64% ज्यादा है। ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने ₹997.60 का ऊपरी स्तर और ₹971.90 का निचला स्तर छुआ।

ALSO READ: Central Bank of India ने Q4 नतीजों में दिया तगड़ा मुनाफा, Dividend भी हुआ घोषित

शेयर का पिछले समय का प्रदर्शन

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों ने 11% की बढ़त दी है। वहीं, तीन महीने में 16.99% और पिछले एक साल में 25.58% का रिटर्न दिया है। तुलना करें तो इस दौरान सेंसेक्स में सिर्फ 8% की बढ़त देखने को मिली है। अगर लंबे समय की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने दो साल में 121.92%, तीन साल में 204.86% और पांच साल में 488.79% का शानदार रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के लिए यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है।

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement