facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q3 Results: बैंक ने कमाया रिकॉर्ड मुनाफा, लाभ 13.1% के उछाल के साथ ₹5,000 करोड़ के पार

Advertisement

पीएनबी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बैंक के लिए अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ है

Last Updated- January 19, 2026 | 10:18 PM IST
Punjab National Bank (PNB)
पंजाब नैशनल बैंक | फाइल फोटो

पंजाब नैशनल बैंक का वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर  13.1 प्रतिशत बढ़कर 5,100 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 4,508 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में बैंक की गैर-ब्याज आय सालाना आधार पर 47.2 प्रतिशत बढ़कर 5,022 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि पूंजी से जोखिम-भारित संपत्ति अनुपात (सीआरएआर) दिसंबर, 2024 में 15.41 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2025 में 16.77 प्रतिशत हो गया, जो 136 आधार अंक का सुधार दिखाता है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बैंक के लिए अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ है और इसका लक्ष्य हर तिमाही में 5,000 करोड़ रुपये से मुनाफा रखना है। कुल आय एक साल पहले के 34,752 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,253 करोड़ रुपये हो गई।

इसी तरह शुद्ध एनपीए (गैर निष्पादित आस्तियां) या फंसे हुए ऋण, चूक वाली राशि वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही की समाप्ति पर गिरकर 0.32 प्रतिशत हो गई जबकि यह वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाह में 0.41 प्रतिशत थी। एनपीए अनुपात में गिरावट के बावजूद फंसे ऋण बीते साल के 318 करोड़ रुपये से चार गुना बढ़कर 1,341 करोड़ रुपये हो गया। इस मुद्दे पर चंद्रा ने कहा कि यह वृद्धि ईसीएल दिशानिर्देशों को (अनुमानित ऋण घाटे को छोड़कर)  पूरा करने के लिए 955 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान के कारण है। ईसीएल दिशानिर्देश 1 अप्रैल, 2027 से लागू होंगे।

चंद्रा ने तकनीकी रूप से बट्टे खाते में डाले गए खाते से वसूली के बारे में कहा कि एक बड़े खाते में वसूली के कारण पिछले वर्ष की तिमाही में 823 करोड़ रुपये के मुकाबले यह दोगुना होकर 1,956 करोड़ रुपये हो गया है।

पीएनबी का 31 दिसंबर 2025 तक रिटेल, एग्रीकल्चर ऐंड एमएसएमई (रैम) ऋण सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 6.62 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि यह दिसंबर, 2024 तक 5.96 लाख करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा प्राथमिकता और बारीक ऋण खंडों में स्थिर गति को दर्शाता है। इस बीच नकद-जमा (सीडी) अनुपात 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 74.2 प्रतिशत हो गया जबकि यह एक साल पहले 72.6 प्रतिशत था। यह ऋण में जमा राशि के अधिक कुशल उपयोग और संसाधन जुटाने और ऋण वृद्धि के बीच स्वस्थ संतुलन का संकेत देता है।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement