facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q4 Results & Dividend 2025: अगले हफ्ते मिलेगा डिविडेंड! तिमाही नतीजों की घोषणा की तारीख जानें

Advertisement

PNB ने कहा है कि अगर डिविडेंड देने का प्रस्ताव पास होता है, तो इसे शेयरहोल्डर्स की आगामी AGM (Annual General Meeting) में मंजूरी दी जाएगी।

Last Updated- May 04, 2025 | 12:49 PM IST
Q4 Results Today
Representative Image

Punjab National Bank (PNB) ने शेयर बाज़ार को जानकारी दी है कि उसके निदेशक मंडल की बैठक बुधवार, 7 मई 2025 को होगी। इस बैठक में बैंक की जनवरी से मार्च तिमाही (Q4 FY25) के ऑडिटेड रिज़ल्ट (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) को मंज़ूरी दी जाएगी। साथ ही डिविडेंड देने का प्रस्ताव भी इसी दिन रखा जा सकता है। PNB ने पिछली तिमाही यानी Q3 FY25 के नतीजे 31 जनवरी को दोपहर 1:16 बजे जारी किए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी 7 मई को दोपहर 1 बजे के आसपास रिज़ल्ट सामने आ सकता है।

डिविडेंड पर भी होगी चर्चा

बैंक ने यह भी कहा है कि अगर डिविडेंड देने का प्रस्ताव पास होता है, तो इसे शेयरहोल्डर्स की आगामी AGM (Annual General Meeting) में मंजूरी दी जाएगी। PNB इस बैठक में FY 2025-26 के लिए पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। इसमें Basel-III के तहत AT-1 और Tier-II बॉन्ड्स जारी करने की योजना है, जो एक या एक से ज्यादा चरणों में की जा सकती है। PNB ने कहा है कि रिज़ल्ट और संभावित डिविडेंड घोषणा को देखते हुए बैंक के शेयरों की ट्रेडिंग विंडो 9 मई 2025 तक बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें: PSU Bank ने किया रिकॉर्ड डिविडेंड का ऐलान! मुनाफा 32% बढ़ा – जानिए रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल

Q3 FY25 में PNB का प्रदर्शन कैसा रहा था?

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने साल 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3) में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस दौरान बैंक को ₹4,508 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 103% ज्यादा है। बैंक ने ब्याज से ₹31,340 करोड़ की कमाई की, जो 15% की बढ़ोतरी है।

बैंक की खराब लोन यानी एनपीए की हालत भी सुधरी है। कुल खराब लोन (Gross NPA) ₹45,414 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही और पिछले साल से कम है। शुद्ध खराब लोन (Net NPA) ₹4,437 करोड़ रहा, जो अब सिर्फ 0.41% रह गया है। यानी बैंक का लोन देने का काम और साफ हुआ है।

इसके अलावा बैंक की असली कमाई, यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII), ₹11,032 करोड़ रही, जो पिछले साल से 7.2% ज्यादा है। इन आंकड़ों से दिखता है कि बैंक की सेहत बेहतर हो रही है और आगे भी अच्छे नतीजे आ सकते हैं। 2 मई को PNB का शेयर ₹99.75 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 0.43% कम था।

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 8:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement