facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएनजीआरबी ने गेल से गैस टर्बाइन हटाकर इलेक्ट्रिक मोटरें लगाने को कहा, लागत घटाने का लक्ष्य

Advertisement

नियामक इस कदम से लागत पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन कर रहा है। जैन ने कहा कि गैस की कीमत की तुलना में बिजली की लागत कम होने से कंपनी को परिचालन लागत घटाने में मदद मिलेगी।

Last Updated- November 05, 2025 | 11:07 PM IST
PNG Gas

भारत के गैस नियामक ने देश के सबसे बड़े गैस वितरक गेल से गैस टर्बाइनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर इलेक्ट्रिक मोटरों का इस्तेमाल करने को कहा है, जिससे लागत में कमी आ सके। इस समय भारत में गैस पाइपलाइनों के कंप्रेसर में गैस से चलने वाले टर्बाइन का उपयोग किया जाता है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के चेयरपर्सन अनिल जैन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि प्राकृतिक गैस की ज्यादा कीमत का हवाला देते हुए गेल ने पाइपलाइन शुल्क में बढ़ोतरी का अनुरोध किया है, जिसे देखते हुए उसे इलेक्ट्रिक मोटरों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

नियामक इस कदम से लागत पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन कर रहा है। जैन ने कहा कि गैस की कीमत की तुलना में बिजली की लागत कम होने से कंपनी को परिचालन लागत घटाने में मदद मिलेगी।
जैन ने कहा, ‘हमने इकाइयों को गैस से चलने वाले टर्बाइनों की जगह इलेक्ट्रिक मोटरों का विकल्प अपनाने को कहा है। यह व्यवहार्यता अध्ययन के चरण में है। इसमें लगने वाले वक्त और पड़ने वाली लागत पर काम चल रहा है।’

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement