facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Pocket FM ने लेखकों के लिए 250 करोड़ रुपये का फंड बनाया

Advertisement

पॉकेट एफएम के सीईओ रोहन नायक ने कहा, ‘‘मौजूदा लेखकों की सफलता की कहानियों से प्रेरित होकर, हर दिन हजारों लेखक हमारे समुदाय में शामिल हो रहे हैं...।’’

Last Updated- December 21, 2023 | 3:45 PM IST
pocket fm- पॉकेट एफएम
Representative Image

‘ऑडियो’ मनोरंजन ऐप पॉकेट एफएम ने अपने मंच पर योगदान देने वाले लेखकों को भुगतान के लिए 250 करोड़ रुपये का कोष बनाया है। कंपनी ने कहा कि उसके मंच पर शीर्ष 10 लेखक चालू वर्ष के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक कमाने में सफल रहे हैं। पॉकेट एफएम के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहन नायक ने कहा कि ऑडियो श्रृंखला लेखकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। यह उन्हें दुनियाभर में लाखों लोगों के साथ अपनी कहानियां साझा करने में सक्षम बनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा लेखकों की सफलता की कहानियों से प्रेरित होकर, हर दिन हजारों लेखक हमारे समुदाय में शामिल हो रहे हैं…।’’ नायक ने बयान में कहा, ‘‘अपने लेखकों को समर्थन और पुरस्कृत करने के लिए, हमने लेखक समुदाय के लिए 250 करोड़ रुपये का ‘लेखक कोष’ अलग रखा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि वे अपने काम के लिए वित्तीय रूप से प्रोत्साहित हों।’’

पॉकेट एफएम ने कहा कि औसतन छह अरब मिनट से अधिक मासिक ‘स्ट्रीमिंग’ के साथ उसकी ‘स्ट्रीमिंग’ 75 अरब मिनट को पार कर गयी है। वहीं सुनने वाले लोगों की संख्या 13 करोड़ पहुंच गयी है।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 3:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement