facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pocket FM का राजस्व 6 गुना बढ़ा

Advertisement

सूक्ष्म-लेनदेन और सदस्यता मॉडल से आई तेजी, FY25 में 80% राजस्व वृद्धि का अनुमान।

Last Updated- November 27, 2024 | 9:58 PM IST
नई फंडिंग के साथ Pocket FM का मूल्यांकन 75 करोड़ डॉलर के पार, Pocket FM's valuation crosses $750 million with new funding

ऑडियो सीरीज वाली स्टार्टअप कंपनी पॉकेट एफएम ने वित्त वर्ष 24 के दौरान 1,051.97 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व दर्ज किया है। इसमें पिछले वित्त वर्ष के 176.36 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 6 गुना वृद्धि हुई है। उसका घाटा पिछले वित्त वर्ष के 208 करोड़ रुपये से घटकर 165 करोड़ रुपये रह गया।

यह राजस्व वृद्धि मुख्य रूप से सूक्ष्य-लेनदेन की सदस्यता के राजस्व से आई जो वित्त वर्ष 24 में बढ़कर 934.73 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष यह केवल 160 करोड़ रुपये था। पॉकेट एफएम के मुख्य वित्तीय अधिकारी अनुराग शर्मा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस साल (वित्त वर्ष 25 में) हम अपने कारोबार के राजस्व में लगभग 80 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘सभी भौगोलिक क्षेत्रों में हमारे सभी कारोबार लगभग धनात्मक सकल मार्जिन पर काम कर रहे हैं। अगर हम ऋणात्मक नकदी प्रवाह मार्ग पर काम कर रहे हैं, तो इसकी वजह काफी हद तक सामग्री में हमारा निवेश है। हमें शुरू में सामग्री सृजित करने और फिर इसे वितरित करने में भारी निवेश करना पड़ता है।’

पॉकेट एफएम फ्रीमियम मॉडल पर काम करती है, जहां यह उपभोक्ताओं को अपनी प्रत्येक ऑडियो सीरीज के लिए 15 मिनट की मुफ्त सेवा देती है। इसके बाद वे 50 से 100 रुपये के कॉइन खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं। इन कॉइन का इस्तेमाल नए एपिसोड के लिए किया जा सकता है।

शर्मा ने कहा, ‘भारत में शो देखने के लिए शुरुआती सीमा बहुत छोटी है, दो से तीन रुपये के आसपास।’ पॉकेट एफएम ने वित्त वर्ष 24 में 4.5 करोड़ से ज्यादा ऐसे माइक्रो-लेनदेन दर्ज किए जिससे वैश्विक स्तर पर कंपनी की राजस्व वृद्धि को बढ़ावा मिला।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement