facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Poco ने दो साल में एक करोड़ स्मार्टफोन बेचने का रखा लक्ष्य

Advertisement

Poco ने हाल ही में वनप्लस को पीछे छोड़कर भारत की सातवीं बड़ी स्मार्टफोन कंपनी का तमगा हासिल किया है।

Last Updated- May 24, 2024 | 10:16 AM IST
Poco
Representative Image

स्मार्टफोन विनिर्माता पोको (Poco) की दो साल में एक करोड़ मोबाइल फोन बेचने की योजना है। इस तरह वह देश की शीर्ष पांच स्मार्टफोन कंपनियों में अपनी जगह बनाना चाहती है।

पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देश की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए हमें एक करोड़ फोन की बिक्री का आंकड़ा छूना होगा। हम अगले दो-तीन वर्षों में शीर्ष पांच ब्रांड को चुनौती दे पाएंगे।’’

पोको ने हाल ही में वनप्लस को पीछे छोड़कर भारत की सातवीं बड़ी स्मार्टफोन कंपनी का तमगा हासिल किया है। हालांकि, एंड्रॉयड फोन बाजार में पोको छठे स्थान पर है। अब उसकी भारतीय बाजार में हिस्सेदारी 5.9 प्रतिशत हो चुकी है।

बाजार अनुसंधान फर्म आईडीसी के मुताबिक, भारत में पोको फोन की बिक्री सालाना आधार पर करीब 72 प्रतिशत बढ़ी है। पोको ने अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अपने लोकप्रिय मॉडल पोको एफ6 के तीन संस्करण उतारे। इनकी बिक्री भारत में 29 मई से शुरू होगी।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 10:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement