facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी समूह Emaar India खरीदने की तैयारी में, 1.5 अरब डॉलर में सौदा संभव

Advertisement

दिल्ली-NCR से मुंबई तक Emaar के बड़े प्रोजेक्ट्स पर नजर; भारतीय रियल एस्टेट में अदाणी रियल्टी का बड़ा विस्तार

Last Updated- March 20, 2025 | 10:41 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह अपने संपत्ति कारोबार का विस्तार करने के लिए रियल एस्टेट कंपनी एमार इंडिया को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि यह सौदा 1.4 से 1.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर होने का अनुमान है। सूत्रों के मुताबिक, दुबई स्थित एमार प्रॉपर्टीज और अदाणी समूह के बीच सौदे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि, इस संबंध में टिप्पणी करने से दोनों ही पक्षों ने इनकार कर दिया।

एमार इंडिया के पास दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, मोहाली, लखनऊ, इंदौर और जयपुर में आवासीय एवं वाणिज्यिक स्थलों का एक बड़ा पोर्टफोलियो है। सूत्रों ने कहा कि एमार प्रॉपर्टीज अपनी भारतीय इकाई में हिस्सेदारी बेचने की सोच रही है, लेकिन बेची जाने वाली शेयरधारिता की सीमा अभी तय नहीं हुई है।

वहीं अरबपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी समूह अपनी गैर-सूचीबद्ध इकाइयों अदाणी रियल्टी और अदाणी प्रॉपर्टीज के माध्यम से भारतीय रियल एस्टेट बाजार में सक्रिय है। अदाणी रियल्टी भारत के प्रमुख शहरों में कई परियोजनाओं का विकास कर रही है। समूह ने मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी सहित कई पुनर्विकास परियोजनाएं भी हासिल की हैं।

 

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement