facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Practo की बड़ी तैयारी: IPO से पहले लीडरशिप टीम में बड़ा फेरबदल, दिग्गजों के हाथ में सौंपी कमान

Advertisement

हेल्थ-टेक कंपनी प्रैक्टो आईपीओ की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट और ओयो जैसे बड़े ब्रांड्स से दिग्गज पेशेवरों को जोड़कर अपनी लीडरशिप टीम मजबूत की है

Last Updated- April 07, 2026 | 10:28 PM IST
practo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बेंगलूरु की स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी (हेल्थ-टेक) कंपनी प्रैक्टो ने पिछले एक साल में बेहद खामोशी से अपनी नेतृत्व टीम में बदलाव किया है। इस दौरान उसने कई वरिष्ठ लोगों की नियुक्तियां की हैं क्योंकि कंपनी अपनी वृद्धि के अगले दौर में प्रवेश कर रही है और साल के अंत तक उसकी आईपीओ लाने की योजना है।

प्रैक्टो की स्थापना वर्ष 2008 में शशांक एनडी, अभिनव लाल और सिद्धार्थ निहलानी ने की थी। कंपनी में फरवरी 2025 से लेकर अब तक परिचालन, रणनीति, मार्केटिंग, एआई, उत्पाद, प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट विकास के क्षेत्रों में पांच वरिष्ठ लोगों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों में जगनूर सिंह को वैश्विक मुख्य परिचालन अधिकारी, शौम्यान बिस्वास को वैश्विक मुख्य विपणन और रणनीतिक अधिकारी, सोनम चोपड़ा को कॉरपोरेट डेवलपमेंट प्रमुख, सीजो जॉर्ज को एआई के उपाध्यक्ष और श्रीजेश को मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। इनमें से दो इस साल फरवरी में प्रैक्टो से जुड़े।

एक जानकार व्यक्ति ने कहा, ‘यह सामान्य भर्ती नहीं है। जब आप किसी ऐसी कंपनी को देखते हैं जो ओयो से सीओओ, फ्लिपकार्ट से सीएमओ, टाटा डिजिटल से एक कॉरपोरेट विकास प्रमुख और एक सीपीटीओ को लेकर आती है और जिनकी नियुक्ति एक साल के भीतर होती है तो इसका मतलब है कि कंपनी अपनी अगली यात्रा के लिए संस्थागत ताकत पर काम कर रही है।’ हालांकि प्रैक्टो से जब इन रणनीतियों के बारे में पूछा गया तो उसने टिप्पणी से इनकार कर दिया।

प्रबंधन टीम के विस्तार के साथ-साथ निदेशक मंडल के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। पिछले महीने पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सी के मिश्र को स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया गया है जो 37 वर्षों तक सार्वजनिक सेवा में रहे हैं। इन नई नियुक्तियों के जरिये देश की कुछ प्रमुख उपभोक्ता और तकनीकी कंपनियों का अनुभव भी जुड़ेगा जो प्रैक्टो के स्वास्थ्य सेवा बाजार से एक पूर्ण उपभोक्ता हेल्थकेयर ब्रांड में बदलने के इरादे को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - April 7, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement