facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Suryoday Yojana: रूफटॉप सोलर पैनल्स लगाने के लिए REC Ltd देगी 1.20 लाख करोड़ तक का कर्ज, शेयरों में आई तेजी

Advertisement

कंपनी ने 23 जनवरी को कहा कि वह प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryoday Yojana) के तहत रूफटॉप सोलर पैनल्स लगाने के लिए 1,20,000 करोड़ रुपये तक का लोन देगी।

Last Updated- January 24, 2024 | 11:38 AM IST
Sahaj Solar IPO: You will have to buy at least 800 shares for the IPO opening today, know everything from price to GMP. Sahaj Solar IPO: आज ओपन हो रहे आईपीओ के लिए खरीदने होंगे कम से कम 800 शेयर, जानें प्राइस से लेकर GMP तक सबकुछ
REC ltd to lend 1.2 lakh crore for rooftop solar panel

Pradhan Mantri Suryoday Yojana: महारत्न पावर फाइनेंस कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Ltd) के शेयरों में आज यानी 24 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल, कंपनी ने 23 जनवरी को कहा कि वह प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryoday Yojana) के तहत रूफटॉप सोलर पैनल्स लगाने के लिए 1,20,000 करोड़ रुपये तक का लोन देगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी को प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत नोडल एजेंसी बनाया गया है।

कंपनी के शेयर में उछाल

शेयर बाजार के खुलने के कुछ देर में ही कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी का उछाल आया। कंपनी के शेयर आज सुबह बीएई पर 440.75 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में REC Ltd का शेयर पिछले बंद भाव से करीब 7 प्रतिशत बढ़कर 464.50 रुपये के हाई पर पहुंच गया।

शेयर का अपर प्राइस बैंड 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 477.75 रुपये पर है। कंपनी के शेयर में पिछले एक साल में 253 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: PM Suryodaya Yojana: क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना? कैसे और कौन कर सकता है आवेदन, कैसे मिलेगा फायदा?

REC Ltd के चेयरमैन ने कही ये बात

आरईसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) विवेक कुमार देवांगन का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के एक दिन बाद आया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान समारोह के बाद उनका पहला निर्णय एक करोड़ लोगों के घरों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल्स योजना को लॉन्च करना था।

कंपनी के चेयरमैन ने कहा कि इस नई योजना के तहत 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर लगाने के लिए एक साल का लक्ष्य दिया गया है।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE)इस योजना को लागू करने के लिए दिशानिर्देशों पर काम कर रहा है,जिसे सरकार जल्द ही जारी करेगी।

दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी को हुआ प्रॉफिट

पावर फाइनेंस कंपनी आरईसी लिमिटेड का दिसंबर 2023 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट लगभग 13.5 प्रतिशत बढ़कर 3308.42 करोड़ रुपये रहा है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement