facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी में L&T

Advertisement

कंपनी अब सक्रियता से अमेरिका और यूरोप में वैश्विक प्रौद्योगिकी भागीदारों की तलाश कर रही है।

Last Updated- June 01, 2025 | 10:40 PM IST
China will set up nuclear power plant in Pakistan facing cash crunch, agreement signed
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिकी ऊर्जा विभाग से नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह एलऐंडटी देश में परमाणु ऊर्जा के व्यावसायीकरण में अग्रणी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसकी योजना छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (एसएमआर) के निर्माण पर ध्यान देने की है।

एलऐंडटी के पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष सुब्रमण्यम सरमा ने कहा, ‘परमाणु ऊर्जा स्वाभाविक रूप से लंबी अवधि वाली प्रक्रिया है। वैश्विक रुझान अब बड़े रिएक्टरों से छोटे रिएक्टरों की दिशा में बढ़ने का है। वह तकनीक अब उपलब्ध है, लेकिन हमें सही गठजोड़ करना होगा।’ उन्होंने कहा कि कंपनी अब सक्रियता से अमेरिका और यूरोप में वैश्विक प्रौद्योगिकी भागीदारों की तलाश कर रही है।

एसएमआर 300 मेगावॉट तक की क्षमता वाले आधुनिक परमाणु रिएक्टर होते हैं। पारंपरिक रिएक्टरों में इनकी हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई है। ये तीव्र, लगाने में किफायती और स्थापना में अधिक लचीलापन देते हैं।

सरमा ने कहा, ‘हमारे पास बहुत अच्छी विनिर्माण क्षमता है। शायद हम उन कुछेक लोगों में से हैं, जिनके पास इन रिएक्टरों का विनिर्माण करने की क्षमता है और हमारे पास नियंत्रण प्रणाली सहित उन संयंत्रों को बनाने की पूरी ईपीसी क्षमता भी है।’ कंपनी को मार्च में एसएमआर प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करने के लिए अमेरिकी ऊर्जा विभाग से नियामकीय मंजूरी मिली थी जो इसकी परमाणु ऊर्जा पहल की औपचारिक शुरुआत बताती है।

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement