facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में 6G लाने की तैयारी शुरू! Scindia ने टेलीकॉम कंपनियों से की अपील

Advertisement

दूरसंचार कंपनियों ने बैठक में किसी इलाके में लाइसेंस परमिट को आसान बनाने, बिजली दरों को तर्कसंगत बनाने और शुल्कों को कम करने की अपनी पुरानी मांग दोहराई।

Last Updated- August 24, 2024 | 12:11 PM IST
Union telecom minister Jyotiraditya Scindia
Union Minister Jyotiraditya Scindia

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ सलाहकार समिति की दूसरी बैठक में उनसे 6जी प्रौद्योगिकी के विकास में नेतृत्व करने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों ने बैठक में किसी इलाके में लाइसेंस परमिट को आसान बनाने, बिजली दरों को तर्कसंगत बनाने और शुल्कों को कम करने की अपनी पुरानी मांग दोहराई।

सिंधिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सलाहकार समूह के साथ एक सार्थक बैठक हुई। सेवाओं की गुणवत्ता, भारत की 6जी दृष्टि और हमारे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शोध एवं विकास को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।’’

इस बैठक में संचार राज्यमंत्री पेम्मासनी चंद्रशेखर, दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल, डिजिटल संचार आयोग के सदस्य (वित्त) मनीष सिन्हा और दूरसंचार विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में रिलायंस जियो के प्रबंध निदेशक पंकज पवार, वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा, बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रॉबर्ट जे रवि, तेजस नेटवर्क्स के चेयरमैन एनजी सुब्रमण्यम और उद्योग निकाय सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर भी शामिल हुए।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि ओवर-द-टॉप (ओटीटी) कारोबार से संबंधित मुद्दों जैसे उन्हें लाइसेंस व्यवस्था के तहत लाने, बड़े मोबाइल एप्लिकेशन पर उचित उपयोग शुल्क लगाने पर बैठक में चर्चा नहीं हुई।

Advertisement
First Published - August 24, 2024 | 12:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement