facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रेस्टीज एस्टेट्स पोर्टफोलियो विस्तार पर ₹10,000 करोड़ तक करेगी खर्च, MMR-पुणे में बड़ी छलांग की तैयारी

Advertisement

प्रेस्टीज समूह के मुख्य कार्य अधिकारी (पश्चिम) तारिक अहमद ने बताया कि कंपनी एमएमआर में पहले ही 25,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाएं शुरू कर चुकी है

Last Updated- November 18, 2025 | 10:16 PM IST
Tariq Ahmed
प्रेस्टीज समूह के मुख्य कार्य अधिकारी (पश्चिम) तारिक अहमद | फाइल फोटो

बेंगलूरु की प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने पश्चिम भारत, खास तौर पर मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में अपने पोर्टफोलियो के विस्तार पर अगले दो से तीन वर्षों में 8,000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपये तक के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है। प्रेस्टीज समूह के मुख्य कार्य अधिकारी (पश्चिम) तारिक अहमद ने बताया कि कंपनी एमएमआर में पहले ही 25,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाएं शुरू कर चुकी है। वह पुणे में भी सही अवसरों की सक्रियता से तलाश कर रही है।

वर्तमान में प्रेस्टीज के पास एमएमआर में 88.1 लाख वर्ग फुट में फैली छह आवासीय आवासीय निर्माणधीन परियोजनाएं हैं, जिनकी कीमत 27,000 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी के पास एमएमआर में 58.1 लाख वर्ग फुट में फैली तीन आगामी आवासीय परियोजनाएं और पुणे में 50 एकड़ का एक भूखंड है।

अहमद ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘अगले दो वर्षों के दौरान करीब 15 से ज्यादा ऐसी परियोजनाएं हमारी नजर में हैं, जिन्हें हम जोड़ सकते हैं। हम लगातार कारोबारी विकास के प्रस्तावों पर नजर रख रहे हैं। हमारी इसमें और इजाफा करने की योजना है।’

वाणिज्यिक मोर्चे पर कंपनी के पास 77.1 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली दो निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं। आने वाले वर्षों में कंपनी का इरादा इस पोर्टफोलियो को दोगुना करना है क्योंकि यवह आवासीय और वाणिज्यिक दोनों ही क्षेत्रों पर समान रूप से ध्यान देने को लक्ष्य कर रही है।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement