facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Prestige Group को चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की सेल बुकिंग की उम्मीद

कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है।

Last Updated- October 17, 2023 | 10:47 AM IST
Prestige Group

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग से चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री बुकिंग 55 प्रतिशत बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 12,931 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है। प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रजाक ने कहा कि हम चालू वित्त वर्ष के लिए अपने बिक्री अनुमान को पूर्व के 16,000 करोड़ रुपये से संशोधित कर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक कर रहे हैं।

रजाक ने मिस्र में हाल में आयोजित क्रेडाई नैटकॉन सम्मेलन से इतर कहा, ‘‘पहली दो तिमाहियों में हमारी बिक्री लगभग 11,000 करोड़ रुपये रही है। हमने लगभग 16,000 करोड़ रुपये (पूरे 2023-24 के लिए) का अनुमान लगाया था। लेकिन पहले छह महीनों में 11,000 करोड़ रुपये की बिक्री करने के बाद हम बहुत आश्वस्त है।

यह भी पढ़ें : Adani Group के लिए नई मुसीबत! कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय कर रहा दो एयरपोर्ट्स के खातों की जांच

सभी मंजूरियां मिलने तथा नई परियोजनाओं की पेशकश मिलने के बाद हम 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकते हैं।’’ रजाक ने सभी मूल्य वर्ग में आवासीय संपत्तियों की मांग मजबूत रहने की उम्मीद जताई।

First Published - October 15, 2023 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट