facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल से मारुति सुजूकी के वाहनों के बढ़ जाएंगे दाम, कंपनी ने बताई ये दो वजहें

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 10:39 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजूकी इंडिया ने कहा है कि वह अप्रैल से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी, क्योंकि महंगाई बढ़ने और नियामकीय चुनौतियों की वजह से उसकी निर्माण लागत बढ़ रही है। हालांकि कंपनी ने इस कीमत वृद्धि की सही मात्रा के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है।

इस साल यह दूसरी बार है जब भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता उपरोक्त दो वजहों से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रही है। 16 जनवरी को कंपनी ने अपने सभी मॉडलों की कीमतें करीब 1.1 प्रतिशत तक बढ़ाई थीं।

बीएस-6 मानकों के दूसरे चरण पर 1 अप्रैल से अमल किया जाएगा और भारतीय वाहन निर्माता कंपनियां अपने मॉडलों को नए नियमों के अनुकूल बनाने के लिए उनमें जरूरी बदलाव ला रही हैं।
इन मानकों के तहत, वाहनों को रियल-टाइम ड्राइविंग एमिसन लेवल की निगरानी के लिए सेल्फ-डायग्नो​स्टिक डिवाइस लगाना अनिवार्य है। यह उपकरण उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए संबं​धित कलपुर्जों पर नजर रखेगा, जैसे कैटालिटिक कन्वर्टर और ऑक्सीजन सेंसर। इससे उत्सर्जन पर सही तरीके से नजर रखी जा सकेगी।

मारुति की प्रतिस्पर्धी टाटा मोटर्स और दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प कीमतों में 5 प्रतिशत और 2 प्रतिशत तक वृद्धि की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं, क्योंकि उन्हें बीएस-6 मानकों के दूसरे चरण ​के क्रियान्वयन संबं​धित लागत में वृद्धि का सामना करना पड़ा है।

आरबीआई मार्च बुलेटिन के अनुसार, भारत में उपभोक्ता कीमत मुद्रास्फीति ऊंची बनी हुई है और मुख्य मुद्रास्फीति उत्पाद कीमतों में कुछ नरमी के बावजूद लगातार बढ़ रही है।

गुरुवार को बीएसई को भेजे अपने बयान में मारुति सुजूकी इंडिया ने कहा, ‘मुद्रास्फीति और नियामकीय चुनौतियों की वजह से कंपनी को बढ़ते लागत दबाव का लगातार सामना करना पड़ रहा है। हालां​कि कंपनी ने लागत घटाने के अ​धिकतम प्रयास किए हैं, लेकिन कीमत वृद्धि के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। कंपनी ने अप्रैल, 2023 से कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है।’

भारत में खुदरा मुद्रास्फीति में मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह फरवरी में लगातार दूसरे महीने भी आरबीआई के निर्धारित दायरे (6 प्रतिशत) से ऊपर बनी रही।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement