facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्कोडा फोक्सवैगन की दलीलों से प्रथम दृष्टया असंतुष्ट: कोर्ट

Advertisement

कंपनी ने पिछले महीने अदालत में एक याचिका दायर कर नोटिस को चुनौती दी थी और इसे ‘मनमाना और अवैध’ करार दिया था।

Last Updated- February 24, 2025 | 10:09 PM IST
Skoda Auto

स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया को सीमा शुल्क विभाग से मिले 1.4 अरब डॉलर के कर नोटिस के खिलाफ कंपनी की दलीलों पर बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रथम दृष्टया असंतुष्टि जताई। अदालत ने नोटिस जारी करने से पहले किए गए प्रयासों और गहन शोध के लिए विभाग के एक अधिकारी की भी सराहना की। न्यायमूर्ति बी पी कोलाबावाला और न्यायूमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की खंडपीठ ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया, हम आपकी (स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया) दलीलों से संतुष्ट नहीं हैं। यह केवल प्रथम दृष्टया है। न्यायालय ने कहा, ‘कारण बताओ नोटिस के स्तर पर इस तरह की याचिका पर विचार करने के लिए आपको हमें भरोसा दिलाना होगा। यह बात हमें समझ में नहीं आ रही है कि क्या हमें कारण बताओ नोटिस के स्तर पर याचिका पर विचार करना चाहिए।’

कंपनी ने पिछले महीने अदालत में एक याचिका दायर कर नोटिस को चुनौती दी थी और इसे ‘मनमाना और अवैध’ करार दिया था। कर अधिकारियों ने इस कंपनी पर लगभग 1.4 अरब डॉलर की कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीमा शुल्क धोखाधड़ी उन कारों पर लागू होती है, जिन्हें सीकेडी इकाई के तौर पर देश में लाया जाता है। सीकेडी इकाई का मतलब है कि किसी कार को अलग-अलग कलपुर्जों के तौर पर आयात किया जाए और फिर देश के भीतर असेंबलिंग कर एक कार तैयार कर दी जाए। 

ग्लेनमार्क 3 इकाइयों के साथ मुकदमों का 70 लाख डॉलर में करेगी निपटारा

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने सोमवार को कहा कि वह जेनेरिक दवाओं से संबंधित अमेरिका में मुकदमों का निपटारा करने के लिए तीन इकाइयों को 70 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि 2023 में उसने तीन वादी समूहों के साथ समझौता किया था। 

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 10:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement