facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रीन में 9,350 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे प्रवर्तक

Advertisement

कंपनी ने कहा कि ये इश्यू शेयरधारकों समेत अन्य नियामकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। शेयरधारकों से 18 जनवरी की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में मंजूरी ली जाएगी।

Last Updated- December 26, 2023 | 10:04 PM IST
Adani Group

अदाणी परिवार वॉरंट के तरजीही इश्यू के जरिये अदाणी ग्रीन में 9,350 करोड़ रुपये निवेश करेगा। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

अदाणी ग्रीन के निदेशक मंडल ने कंपनी के प्रवर्तकों को 9,350 करोड़ रुपये के वॉरंट का तरजीही इश्यू जारी करने की मंजूरी दे दी और यह 1,480.75 रुपये प्रति शेयर पर होगा। शेयर कीमत का आकलन सेबी के आईसीडीआर के आधार पर किया गया है। कंपनी ने अपने बयान में ये बातें कही।

यह वॉरंट कंपनी की शेयर पूंजी का 3.833 फीसदी तक बैठता है। सितंबर 2023 की तिमाही के आखिर में प्रवर्तकों व प्रवर्तक समूह के पास कंपनी की 56.26 फीसदी हिस्सेदारी थी।

कंपनी ने कहा, ‘हर वॉरंट कंपनी के पूर्ण चुकता शेयर में तब्दील किया जा सकेगा, जो आवंटन की तारीख से अगले 18 महीने में एक या एक से अधिक चरणों में हो सकता है। ये वॉरंट आर्डोर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड और अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित करने का प्रस्ताव है।’

कंपनी ने कहा कि ये इश्यू शेयरधारकों समेत अन्य नियामकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। शेयरधारकों से 18 जनवरी की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में मंजूरी ली जाएगी।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘अदाणी फैमिली की तरफ से निवेश अपने देश के स्वच्छ ईंधन के सपने को वास्तविक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अलावा एनर्जी ट्रांजिशन का मामला भी है, जहां हम ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत को चरणों में कम कर रहे हैं और उसकी जगह हरित ऊर्जा को ला रहे हैं।’

कंपनी ने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने और पूंजीगत खर्च में होगा ताकि हम साल 2030 तक 45 गीगावॉट हरित ऊर्जा की क्षमता का लक्ष्य हासिल कर सकें। 30 सितंबर तक कंपनी का एकीकृत सकल कर्ज 48,327 करोड़ रुपये था। कुल बकाया कर्ज में कंपनी का लंबी अवधि का 1,563 करोड़ रुपये का कर्ज पुनर्भुगतान मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में होना है।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement