facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Prosus NV ने एडटेक फर्म Byju’s के वैल्यूएशन में दूसरी बार की कटौती, आंकी 3 अरब डॉलर से भी कम

Advertisement

ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब Prosus NV ने बैजूस के वैल्युएशन में कटौती की है। पिछले साल नवंबर में, प्रोसस ने पहली बार बैजूस का उचित मूल्य घटाकर 5.97 अरब डॉलर कर दिया था।

Last Updated- November 29, 2023 | 5:57 PM IST
Byjus

Prosus NV ने बुधवार को संकट के दौर से गुजर रही भारत की एक समय की सबसे बड़ी फर्म बैजूस (Byju’s) के वैल्यू को घटाकर 3 अरब डॉलर से भी कम कर दिया। बैजूस पिछले साल 22 अरब डॉलर के हाई वैल्यूएशन वाली कंपनी थी। Prosus NV के इस कदम के बाद बैजूस की उच्चतम वैल्यूएशन में 86 फीसदी की कमी आई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के मूल्यांकन में कमी की वजह मुख्य रूप से कैश फ्लो की समस्या और गवर्नेंस में खींचतान है।

बैजूस को लेकर यह खुलासा prosis NV के अंतरिम CEO एरविन तू (Ervin Tu) के द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि यह बैजूस का सबसे लेटेस्ट और अहम वैल्युएशन कट है।

बता दें कि ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब प्रोसस ने बैजूस के वैल्यूएशन में कटौती की है। पिछले साल नवंबर में, प्रोसस ने पहली बार बैजूस का उचित मूल्य घटाकर 5.97 अरब डॉलर कर दिया था।

जुलाई में, फर्म के डॉयरेक्टर ने बैजूस के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। फ्रोसस ने यह आरोप लगाया था कि डच-लिस्टेड टेक्नोलॉजी फर्म के पूर्व डॉयरेक्टर के बार-बार प्रयासों के बावजूद बैजूस के डॉयरेक्टर्स ने ‘नियमित रूप से सलाह की अवहेलना की’।

इसमें कहा गया है कि इसके निदेशक (डॉयकेक्टर) द्वारा बैजूस के बोर्ड से हटने का निर्णय मुख्य रूप से इसलिए लिया गया क्योंकि वह ‘कंपनी और उसके हितधारकों के लॉन्ग टर्म इंट्रेस्ट की सेवा करने के लिए अपने फिड्यूसरी ड्यूटी को पूरा करने में असमर्थ थे।’

बैजूस, जो एक समय भारत का सबसे ज्यादा नैल्युएशन वाला स्टार्टअप था, और इसके साथ जनरल अटलांटिक (General Atlantic ) और ब्लैकरॉक ( BlackRock) जैसे निवेशक थेष लेकिन हाल के महीनों में इसके ऑडिटर, डेलॉइट (Deloitte) और कई निवेशक बोर्ड के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।

इस महीने की शुरुआत में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा कि उसने बैजूस और उसके ED और को-फाउंडर, बैजू रवींद्रन के खिलाफ 9,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का विदेशी मुद्रा उल्लंघन (foreign exchange violation) कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement