facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Protean eGov Tech का शेयर कारोबार के पहले दिन 11% चढ़ा

Advertisement

दिन में कारोबार के दौरान यह 12.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 890.90 रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- November 13, 2023 | 5:14 PM IST
Stocks TO Watch today
Representative Image

प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Tech) का शेयर सोमवार को अपने निर्गम मूल्य पर सपाट सूचीबद्ध होने के बाद लगभग 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य 792 रुपये पर ही हुई। दिन में कारोबार के दौरान यह 12.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 890.90 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 11.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 883 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 3,571.45 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई पर कंपनी के 59.36 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे एवं अंतिम दिन गत बुधवार को 23.86 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने 490 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 752-792 रुपये प्रति शेयर रखा था।

प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज को पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement