facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Route Mobile में 5,922 करोड़ रुपये में 57.56 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा Proximus ग्रुप

Advertisement

यह अधिग्रहण 1,626.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया जाएगा। इस तरह यह सौदा 5,922.4 करोड़ रुपये का बैठेगा।

Last Updated- July 17, 2023 | 5:36 PM IST
Sequent and Viyash will merge, India's largest animal health services company will be created सीक्वेंट और वियश का होगा विलय, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी

बेल्जियम का प्रॉक्सिमस ग्रुप (Proximus group) अपनी अनुषंगी कंपनी के जरिये रूट मोबाइल (Route Mobile) में 5,922.4 करोड़ रुपये में 57.56 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। यह सौदा पूरी तरह नकद में होगा।

75 फीसदी तक हो सकता है रूट मोबाइल में प्रॉक्सिमस की हिस्सेदारी

शेयर बाजारों को दी गई सूचना के अनुसार, इस अधिग्रहण में नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए रूट मोबाइल की 26 फीसदी की बिक्री को खुली बाजार पेशकश भी लाई जाएगी। इससे रूट मोबाइल में प्रॉक्सिमस की हिस्सेदारी बढ़कर 75 फीसदी हो सकती है।

Also read: 5G की पेशकश में Reliance Jio का दबदबा कायम, Airtel से तीन गुना आगे

अधिग्रहण 1,626.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होगा

रूट मोबाइल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘प्रॉक्सिमस ग्रुप, ‘प्रॉक्सिमस ओपल’ के जरिये रूट मोबाइल में 57.56 फीसदी शेयरों का अधिग्रहण करेगा। यह अधिग्रहण 1,626.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया जाएगा। इस तरह यह सौदा 5,922.4 करोड़ रुपये का बैठेगा। समझौते के तहत रूट मोबाइल के कुछ संस्थापक शेयरधारक प्रॉक्सिमस ओपल में अल्पांश हिस्सेदारी के लिए पुनर्निवेश करेंगे।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 5:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement