facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PVR-Inox: Gadar 2 ने उड़ाया ऐसा गर्दा कि सिनेमा गिनता रहा पैसा; कमाई ही नहीं, बना एक और रिकॉर्ड

Advertisement

PVR-Inox ने कहा कि ये उपलब्धियां पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में Gadar 2, Jailer और OMG2 के शानदार परफॉर्मेंस से हासिल हुई

Last Updated- August 14, 2023 | 3:57 PM IST
Ingka joins hands with PVR-Inox to open 9 screen movie theater

सिनेमा जगत के अच्छे दिन फिर से अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ रहे हैं। हाल ही में भारत के सबसे प्रसिद्ध सिनेमाघरों में से एक PVR Inox की तरफ से एक बयान आया है और यह बयान फिल्मों की सक्सेस स्टोरी और दमदार कमाई की ओर इशारा करता है। PVR Inox ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि इस बार के वीकेंड में यानी 11 से 13 अगस्त के बीच सबसे ज्यादा लोग फिल्में देखने आए। सिनेमा कंपनी ने बताया कि दो दिनों के भीतर 30.36 लाख लोग फिल्में देखने आए और सिनेमा कंपनी के लिए एक नई मिसाल कायम कर दी।

PVR-Inox ने बताया कि इसने 100 करोड़ रुपये की कमाई भी इस वीकेंड कर ली है। 13 अगस्त को एक ही दिन में अब तक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूट गया और सबसे ज्यादा लोग फिल्में देखने आए।

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, ‘हमने 10.28 लाख लोगों को इंटरटेन किया और 39.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त किया।’

Gadar 2, Jailer और OMG2 फिल्मों ने मचाया धमाल

सिनेमा कंपनी ने कहा, ‘ये उपलब्धियां पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में गदर 2 (हिंदी), जेलर (तमिल) और ओएमजी 2 (हिंदी) के शानदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और रॉकी (Rocky) और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी) और ओपेनहाइमर (अंग्रेजी) के दर्शकों का भी लगातार बने रहने की वजह से हासिल हुईं।’

बयान में आगे कहा गया कि यह रिकॉर्ड बनाने वाला नतीजा इस बात की ओर इशारा करता है कि लोगों के भीतर फिल्में देखने का शौक उतना ही है जितना उनकी जिंदगी। लोग सिनेमा जगत में खोना चाहते हैं।

सबसे बड़ी सिनेमा कंपनी है PVR Inox

PVR Inox भारत की सबसे बड़ी सिनेमा कंपनी है, जिसके भारत और श्रीलंका के 115 शहरों में 1,708 स्क्रीन हैं।

तीन दिन में 100 करोड़ की कमाई कर गया सिनेमा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत गदर 2 ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हिंदुस्तान टाइम्स (HT) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 40.1 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘Barbenheimer’ और मिशन इम्पॉसिबल 7 (and Mission Impossible 7) की हालिया सफलता के बाद, बॉलीवुड में जवान (Jawan) और ड्रीम गर्ल-2 (Dream Girl-2) जैसी फिल्में अगले दो महीनों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यहां तक ​​कि लोकल फिल्में भी सिनेमा में दिखाई जाएंगी। भोला शंकर (Bhola Shankar) और सालार (Salaar ) जैसी फिल्में मौजूदा तिमाही में रिलीज के लिए तैयार हैं।

सोमवार को मार्केट की क्लोजिंग के समय BSE पर PVR Inox के शेयर 4.56 फीसदी की बढ़त के साथ 1711.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement