facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PVR Inox Q1FY24 results: 114 शहरों में मौजूद सिनेमा कंपनी को हुआ 80.1 करोड़ रुपये का नेट घाटा

Advertisement

PVR Inox की Q1FY24 के लिए टोटल इनकम 1290.1 ​​करोड़ रुपये रही, जबकि सालाना आधार पर यह 983.5 करोड़ रुपये थी

Last Updated- August 01, 2023 | 4:44 PM IST
PVR Inox shares fell 8%, reached 44 month low PVR Inox का शेयर 8% लुढ़का, 44 महीने के निचले स्तर आया

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1YFY24) में पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox ) का स्टैंडअलोन शुद्ध घाटा (net loss) 80.1 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही यानी Q1FY23 में सिनेमा कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 58.9 करोड़ रुपये रहा था।

क्रमिक रूप से (Sequentially), नेट घाटा 335.7 करोड़ रुपये से 76.13 प्रतिशत कम हो गया।

बढ़ा रेवेन्यू

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (Q1FY24) के लिए परिचालन से राजस्व (revenue from operations ) सालाना आधार पर 1,266.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 961.5 करोड़ रुपये था। यह 31.73 फीसदी की बढ़ोतरी है।

तिमाही के आधार पर (QoQ), परिचालन के लिए राजस्व 14.67 प्रतिशत बढ़ा। Q4FY23 में यह 1,104.5 करोड़ रुपये था।

टोटल इनकम में हुई बढ़ोतरी

Q1FY24 के लिए कुल आय (total income ) 1,290.1 ​​करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 983.5 करोड़ रुपये थी। यह सालाना आधार पर 13.17 फीसदी की बढ़ोतरी है।

QoQ आधार पर, कुल इनकम 14.85 प्रतिशत बढ़ी। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही यानी अप्रैल-जून तिमाही में यह 1123.2 करोड़ रुपये था।

PVR Inox ने बढ़ाया टिकट का दाम

PVR Inox ने टिकट की औसत कीमत 246 रुपये दर्ज की, जो कि QoQ से तीन प्रतिशत की वृद्धि है।

आज की तारीख के हिसाब से, PVR Inox 361 सिनेमाघरों का संचालन करता है जिसमें कुल 1,707 स्क्रीन्स लगी हुई हैं। PVR Inox देश के 114 शहरों में मौजूद है।

चढ़े शेयर

BSE पर 3:45 बजे PVR Inox का शेयर 7.90 अंकों की बढ़त के साथ 0.51 प्रतिशत चढ़ गया था। कंपनी का शेयर1565 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement