facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PVR Inox अगले साल करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से 100 स्क्रीन जोड़ेगी

Advertisement

वर्तमान में, पीवीआर आईनॉक्स के पास भारतभर के 111 शहरों में 355 संपत्तियों में 1,744 स्क्रीन हैं।

Last Updated- November 22, 2024 | 7:23 PM IST
PVR Inox to have 2,000 screens by 2026: Executive Director Sanjeev Bijli PVR Inox अगले साल करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से 100 स्क्रीन जोड़ेगी

सिनेमा प्रदर्शक कंपनी पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने अगले साल करीब 100 स्क्रीन जोड़ने की योजना बनाई है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। कंपनी के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार बिजली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने फिल्म खोजने और बुकिंग अनुभव के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट, मूवी जॉकी (एमजे) पेश किया है। कंपनी की योजना भविष्य में हर साल 100 स्क्रीन जोड़ने की है।

बिजली ने नई दिल्ली में कार्यक्रम में कहा, “इस साल अब तक हमने करीब 70 स्क्रीन खोली हैं और करीब 45-50 स्क्रीन बंद कर दी हैं। हम इस साल करीब 40 और स्क्रीन जोड़ेंगे और 10-15 स्क्रीन बंद कर देंगे।” उन्होंने कहा कि इस साल करीब 75 स्क्रीन बंद करने और करीब 120 स्क्रीन जोड़ने का विचार है। ‘इसलिए हम सही रास्ते पर हैं।’

Also read: इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़ाने और चीन पर निर्भरता घटाने के लिए भारत देगा 4-5 अरब डॉलर का प्रोत्साहन

भविष्य की विस्तार योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर बिजली ने कहा, “अगले साल हम प्रति वर्ष करीब 100 स्क्रीन जोड़ने की सोच रहे हैं।” निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगले साल 100 स्क्रीन के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा। वर्तमान में, पीवीआर आईनॉक्स के पास भारतभर के 111 शहरों में 355 संपत्तियों में 1,744 स्क्रीन हैं।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement