facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के 93 फीसदी सीईओ ऑपरेटिंग कॉस्ट घटाने की तैयारी में : PwC survey

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 12:53 PM IST

बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच बड़ी संख्या में भारतीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) परिचालन लागत (operating cost) को कम कर रहे हैं या कम करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, देश की आर्थिक संभावनाओं को लेकर वे अन्य देशों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों की तुलना में अधिक आशान्वित हैं। विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum की वार्षिक बैठक के पहले दिन सोमवार को सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी (PwC) द्वारा जारी वैश्विक सीईओ सर्वे में यह निष्कर्ष निकलकर आया है।

हालांकि, ज्यादातर कंपनियों की अपने कर्मचारियों की संख्या या वेतन में कटौती की योजना नहीं है। सर्वेक्षण में 10 में से चार (वैश्विक स्तर पर 40 प्रतिशत और भारत में 41 प्रतिशत) मुख्य कार्यपालक अधिकारियों ने कहा कि यदि वे मौजूदा रास्ते पर चलते रहते हैं, तो उन्हें नहीं लगता कि 10 साल बाद उनकी कंपनी आर्थिक रूप से व्यवहार्य रह जाएगी।

मौजूदा परिदृश्य पर 93 फीसदी भारतीय सीईओ ने कहा कि वे अपनी परिचालन लागत घटा रहे हैं या घटाने की योजना बना रहे हैं। 85 फीसदी वैश्विक और एशिया-प्रशांत के 81 फीसदी सीईओ ने भी कुछ इसी तरह की राय जताई। लगभग 78 फीसदी भारतीय सीईओ ने कहा कि अगले 12 माह में वैश्विक आर्थिक वृद्धि में गिरावट आएगी। वैश्विक स्तर पर 73 फीसदी और एशिया-प्रशांत के 69 फीसदी सीईओ ने भी यही राय व्यक्त की।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य निराशाजनक रहने की आशंका के बावजूद भारत के 10 में से पांच से ज्यादा यानी 57 फीसदी सीईओ अगले एक साल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को लेकर आशान्वित दिखे। इसकी तुलना में एशिया प्रशांत के केवल 37 फीसदी और वैश्विक स्तर पर और कम यानी 29 फीसदी सीईओ अगले 12 महीनों में अपने देशों या क्षेत्रों में आर्थिक वृद्धि को लेकर आशान्वित थे।

पीडब्ल्यूसी ने कहा कि भू-राजनीतिक चिंता के बीच मुख्य कार्यपालक अधिकारी इसकी वजह से होने वाली अड़चनों को भी अपनी योजना में शामिल कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि यूरोप में तनाव के बीच वे क्या करेंगे, 67 फीसदी भारतीय सीईओ ने कहा कि वे अपनी आपूर्ति श्रृंखला का समायोजन कर रहे हैं। वहीं 59 फीसदी का कहना था कि वे अपने उत्पादों और सेवाओं में विविधता ला रहे हैं, जबकि 50 फीसदी ने कहा कि वे साइबर सुरक्षा और डेटा निजता पर निवेश बढ़ा रहे हैं।

इसके अलावा 48 फीसदी मुख्य कार्यपालक अधिकारियों ने मौजूदा बाजारों में मौजूदगी बढ़ाने या नए बाजारों में विस्तार की बात कही। यह सर्वेक्षण 105 देशों और क्षेत्रों के 4,410 मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के बीच किया गया। इनमें 68 भारतीय सीईओ है। सर्वेक्षण अक्टूबर-नवंबर, 2022 के दौरान हुआ था। भा

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement