facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q1 FY25 results: IndiGo का पहली तिमाही में मुनाफा 11.7% घटा, बढ़ते खर्चों से हुआ नुकसान

Advertisement

इंडिगो ने अप्रैल से जून के बीच 2,727 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 3,087 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

Last Updated- July 26, 2024 | 4:55 PM IST
IndiGo will fly its first flight from Navi Mumbai Airport, will start with 18 flights to 15 cities

IndiGo एयरलाइन चलाने वाली कंपनी Interglobe एविएशन ने शुक्रवार को रिपोर्ट किया कि पिछले साल की तुलना में इस साल की पहली तिमाही में उसका मुनाफा 11.7% कम हुआ है। हालांकि हवाई यात्रा की मांग अच्छी रही, लेकिन बढ़ते खर्चों ने मुनाफे को प्रभावित किया।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अप्रैल से जून के बीच 2,727 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 3,087 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। एक एविएशन कंसल्टेंसी ने पिछले महीने बताया था कि इस साल भारतीय एयरलाइनों का खर्च करीब 3.8% बढ़ सकता है।

इंडिगो का कुल खर्च इस साल की पहली तिमाही में लगभग 24% बढ़कर 17,449 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें से करीब 37% पैसा सिर्फ विमान का ईंधन खरीदने में खर्च हुआ। इसके अलावा, विमान किराए पर लेने का खर्च तो तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है।

कंपनी को विदेशी मुद्रा का भी नुकसान हुआ है। इस तिमाही में उसे 575 मिलियन रुपये का नुकसान हुआ, जबकि पिछले साल इसी समय उसे 116 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। इंडिगो का रेवेन्यू 17.3% बढ़कर 19,571 करोड़ रुपये हो गया है। इंडिगो के यात्रियों में 11.1% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को उम्मीद थी कि यह बढ़ोतरी 10 से 12% के बीच होगी। कंपनी ने बताया है कि अगले तीन महीनों में भी यात्री बढ़ेंगे, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं जितनी इस बार हुई है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement