facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q1 Results: HCL Tech के लाभ में 11 फीसदी तिमाही गिरावट, रेवेन्यू में 6 से 8 फीसदी का अनुमान बरकरार

Advertisement

जून तिमाही के लिए नौकरी छोड़ने की दर पिछले वर्ष के 23.8 फीसदी से घटकर 16.3 फीसदी हो गई

Last Updated- July 12, 2023 | 9:50 PM IST
HCL Tech Q1 result

सतर्क आर्थिक माहौल के बीच स्थिर सौदे के दम पर एचसीएल टेक ने वित्त वर्ष 24 के लिए राजस्व में 6 से 8 फीसदी का अनुमान बरकरार रखा है। वित्त वर्ष 24 के लिए कंपनी का एबिटा मार्जिन अनुमान भी 18-19 फीसदी पर अपरिवर्तित रहा है।

नोएडा की आईटी सेवा कंपनी ने जून में समाप्त पहली तिमाही में 3,534 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ लाभ अर्जित किया, जो सालाना आधार पर 7.6 फीसदी ज्यादा है जबकि तिमाही आधार पर 11.3 फीसदी कम। साथ ही यह ब्लूमबर्ग के 3,843 रुपये के अनुमान के मुकाबले थोड़ा कम रहा।

पिछले साल की तुलना में जून तिमाही का राजस्व 12.1 फीसदी बढ़कर 26,296 करोड़ रुपये हो गया मगर यह ब्लूमबर्ग के अनुमान 26,895 करोड़ रुपये से कम रहा। हालांकि, क्रमिक आधार पर इंजीनियरिंग और आर ऐंड डी सेवाओं के कारोबार में नरमी के कारण राजस्व में 1.2 फीसदी की गिरावट आई, जिसमें तिमाही दर तिमाही 5.2 फीसदी की गिरावट आई।

जून तिमाही में कंपनी का डॉलर राजस्व स्थिर मुद्रा में सालाना 6.3 फीसदी बढ़कर 3.2 अरब डॉलर हो गया। ऐसा नए सौदे हासिल करने के कारण हुआ। कंपनी ने 18 बड़े सौदे किए, जिनमें से सात सेवाओं में और 11 सॉफ्टवेयर में थे। नए सौदों का कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) 1.6 अरब डॉलर था।

एचसीएल टेक के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) सी. विजयकुमार ने कहा, ‘पहली तिमाही में हमारा राजस्व और कर्मचारियों की संख्या मांग के माहौल के अनुरूप कम हो गई। हमने वित्तीय सेवा, विनिर्माण और जीव विज्ञान तथा स्वास्थ्य सेवा जैसे अपने सबसे बड़े क्षेत्रों में बड़े सौदों के कारण पिछले साल के मुकाबले दोहरे अंक की वृद्धि देखी। इन बड़े सौदों से इन क्षेत्रों में ग्राहकों के विवेकाधीन खर्चों में कटौती की भरपाई करने में मदद मिली।’

भारतीय आईटी कंपनियों में आम तौर पर विवेकाधीन खर्च में कटौती देखी जा रही है क्योंकि अनिश्चित वृहद आर्थिक माहौल तथा अमेरिका और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों में बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण ग्राहक सतर्क हो गए हैं। विश्लेषकों ने बताया है कि भारतीय आईटी कंपनियों के लिए राजस्व वृद्धि में महामारी से प्रेरित शिखर पीछे रह सकता है।

जून तिमाही के लिए नौकरी छोड़ने की दर पिछले वर्ष के 23.8 फीसदी से घटकर 16.3 फीसदी हो गई और पिछले तीन महीनों में 19.5 फीसदी थी, जो वित्त वर्ष के दौरान क्रमिक गिरावट का संकेत देती है।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement