facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q1 results: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध मुनाफा 41% बढ़ा, आदित्य बिड़ला फैशन को 215 करोड़ रुपये का घाटा

Advertisement

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ब्लूस्टार, फोर्टिस हेल्थकेयर और ल्यूपिन ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मुनाफा दर्ज किया

Last Updated- August 07, 2024 | 10:20 PM IST
Q1 Results today

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) का जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 41.36 प्रतिशत बढ़कर 450.69 करोड़ रुपये हो गया। कच्चे माल की कम लागत के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 318.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने अपनी एक अनुषंगी कंपनी के माध्यम से पालतू जानवरों की देखभाल के व्यवसाय में प्रवेश को मंजूरी दे दी है और वह पांच साल की अवधि में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

आदित्य बिड़ला फैशन को 215 करोड़ रुपये का घाटा

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 214.92 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में एबीएफआरएल को 161.62 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी को नरम मांग के बीच खर्च बढ़ने की वजह से अधिक घाटा उठाना पड़ा।

ब्लूस्टार का मुनाफा 168.76 करोड़ रुपये हुआ

एयरकंडीशनर (एसी) तथा वाणिज्यिक रेफ्रिजरेशन प्रणाली बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 168.76 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने ठंडक देने वाले उत्पादों की मजबूत मांग और लागत प्रबंधन प्रयासों से यह वृद्धि दर्ज की।

फोर्टिस हेल्थकेयर का लाभ 40 प्रतिशत बढ़ा

फोर्टिस हेल्थकेयर का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 174 करोड़ रुपये हो गया। अस्पताल कारोबार में मजबूत प्रदर्शन से उसे मदद मिली है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 124 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। फोर्टिस हेल्थकेयर ने बताया, समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 1,859 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,657 करोड़ रुपये थी।

ल्यूपिन का मुनाफा 77 प्रतिशत बढ़ा

दवा विनिर्माता कंपनी ल्यूपिन का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 77 प्रतिशत बढ़कर 801 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि विभिन्न बाजारों में मजबूत बिक्री के दम पर हुई है। मुंबई स्थित कंपनी ने गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 452 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 10:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement